करनपुर 14-15 की जनता का मुड, जाने क्या बोली जनता!

उत्तराखण्डः 02- Jan. 2025, ब्रहस्पतिवार को  देहरादून /राजधानी स्थित देहरादून में नगर निगम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। देहरादून नगर निगम का चुनाव पर देहरादून  निकायों के 100 वार्डो पर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है।ं वही इस  निकाय चुनावों  पर बोली जनता कैसे होगा दून का विकास, सड़क बनने के बाद बनता है पाइप लाइन का प्लान! वही संगठन की दृष्टि से कांग्रेस कमजोर और गुटबाजी में बटी हुई दिख रही है। साथ ही बीजेपी का संगठन मजबूत है लेकिन दावेदार प्रत्याशियों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। स्वाभाविक है कि पार्टी के सिपाही को अगर टिकट नहीं मिला वो थोड़ा नाराज होते ही! उधर कांग्रेस अध्यक्ष करण मेहरा का भी यही कहना है कि बागियों पर और नाराजगी जाहिर करने वालों को हम मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस दौरान हमारे वरिष्ठ संवाददाता ने करनपुर के अंर्तगत वार्ड नं0 14 नं0 वार्ड नदी रिस्पना 15  क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जाकर जनता से बातचीत की और उनकी राय जानी। जनता का कहना है कि करनपुर क्षेत्र में प्राथमिकता में खराब सड़कें, जलभराव, महिला सुरक्षा और नालीयों की साफ सफाइ, स्ट्रीट लाइट्स दुरुस्त करने की मांग जैसे मुद्दे शामिल हैं। जिसमें भाजपा की वर्तमान महिला पार्षद ने पूरे पांच साल अपने वार्ड-15  में झांकने तक नही आई उनकी जगह नाम मात्र के लिए पूर्व पार्षद एक जगह पर बैठे जरूर दिखाइ्र दिए। लेकिन करनपुर में धरारत में कही मुद्दे आज भी तैर रहे है।

शायद इस लिए भाजपा की वर्तमान पार्षद 14 नं0 वार्ड नदी रिस्पना को इस बार करनपुर वार्ड  में टिकट नही दिया। वही इस बार चुनाव में भाजपा ने वार्ड 15 से रविकुमार गोलू को करनपुर क्षेत्र से टिकट देकर प्रत्याक्षी तो बना दिया लेकिन इस पर भी जनता खुश नजर नही आ रही है। करनपुर के स्थानीय लोगो का कहना है कि भाजपा से विश्वास अब उठता जा रहा है। वही दुसरी ओर ओल्डालन वाला 14 नं0 वार्ड नदी रिस्पना की भाजपा पार्षद पीछले दो बार लगातार महिला पार्षद रानी कौर है। इनके काम से भी यहां की जनता नराज है। इनको भी क्षेत्र में कही नही देखा गया।  वही इस बार भी भाजपा ने रानी कौर पर फिर से भरोसा जताया। लेकिन इस बार जनता का मुड कुछ ओर ही इशारा कर रहा है अभीं।साथ ही उधर वार्ड नं0 15 से कांग्रेस के उम्मीदवार हरि प्रकाश पर भरोसा जताया है। यह नेता जी एक ठेकेदार भी अब सोच लो कि वार्ड का विकास होगा या नही जरा सोचिए!

वही बात  करे अब इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याक्षी की तो वह अभी भविष्य की गोद में छुपा है। यही नही कुछ लोगो ने यह तक कह डाला की इस करनपुर /ओल्डालन वाला वार्ड 14-15  में जो शराब बहाऐंगा वही वोट पाएगा। ऐसा लोगो ने  कहा है। साथ ही करनपुर वार्ड के अंतर्गत शराब के ठेकों से माहौल खराब हुआ है। जिस पर महिलाओं ने शराब के ठेकों पर नाराजगी जताई, इन ठेकों के कारण यहां का माहौल खराब हो रहा है और बहन.बेटियों की सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। उन्होंने प्रत्याशियों से पानी, बिजली और सड़क के साथ.साथ सुरक्षित दून बनाने की अपील की।

इस निकाय चुनाव में जनता का कहना है कि देहरादून नगर निगम का चुनाव स्थानीय स्तर का है, इसलिए यहां के मुद्दे भी स्थानीय हैंं। जिसमें मुख्य मुद्दे सड़कों की मरम्मत,जलभराव, ट्रैफिक जाम, महिला सुरक्षा, कूड़ा प्रबंधन और पानी? बिजली और सीवरेज जैसे मुद्दे भी बेहद अहम बुनियादी सुविधाओं में सुधार की जरूरत है। इस समास्यो पर सभी प्रत्याशियों को चुनाव जीतने के बाद इन पर गंभीरता से काम करना चाहिएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!