कांग्रेस की मीडिया Coordinator टीम घोषित, महर्षि बने टीम लीडर!

उत्तराखंड: 30 मार्च 2024, देहरादून में  आम चुनाव 2024, को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस के पक्ष में राज्य की पांचो सीटों पर प्रत्याशियों की जीत व अधिक मतदान हो , तथा पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार हेतु जिसमें कांग्रेस की ओर से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने मीडिया कोऑर्डिनेटर टीम को घोषित की गई है। इस टीम में 18 कांग्रेसी नेताओं की सदस्यता है

उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में चुनाव के संबंध में कार्य करेंगे। साथ ही इसको लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार भी गरम हो गया है । क्योंकि इस लिस्ट में पार्टी छोड़ चुके दीपक का नाम भी शामिल था। पार्टी को उसको लेकर कुछ मतभेद भी दिखाई दे रहा है। सूत्रों के अनुसार इस लिस्ट में से वह नाम को हटा दिया गया है। वार रूम के चेयरमैन नवीन जोशी बताया कि जो गलती से नाम दर्ज हो गया है, अब उसे ठीक कर दिया गया है।

इस कोऑर्डिनेटर टीम में सभी सदस्य अब सब मिलकर कार्य करेंगे।

उत्तराखंड कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर टीम लीडर राजीव महर्षि ने कहा कि हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी टीम के साथ निभाया जाएगा। उत्तराखंड में कांग्रेस के पक्ष में मतदान अधिक से अधिक होगा।

राजीव महर्षि टीम लीडर, मथुरा दत्त जोशी, अमर जीत सिंह, धीरेंद्र प्रताप, सूर्य कांत धस्माना, सुरेंद्र कुमार, नवीन जोशी, गरिमा दसौनी, लखपत बुटोला,प्रदीप जोशी, प्रिया थापा, शीशपाल सिंह बिष्ट, गणेश उपाध्याय, राजेश चमोली, विशाल मौर्य, आशीष नौटियाल, मोहन काला सदस्य हैं।

राजीव महर्षि, को प्रदेश का मीडिया कोऑर्डिनेटर बनने में पर सभी ने बधाई दी।

मीडिया कोऑर्डिनेटर टीम सदस्य वार रूम चेयरमैन नवीन जोशी, उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, सूर्यकांत धस्माना, सहित तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.