मुंबई /उत्तराखण्ड: 07 Nov.–2023: मंगलवार को नवी मुंबई में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत में विष्णु दास भावे ऑडिटोरियम वासी, मुंबई में प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी बोली में अनेक प्रस्तुतियां प्रवासी उत्तराखण्डियों द्वारा दी गई। इस अवसर पूर्व मंत्री महाराष्ट्र गणेश नायक और काफी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी मौजूद थे।
वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लागू किए गए नकल विरोधी कानून की प्रवासियों द्वारा सराहना की गई। उन्होंने कहा कि श्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश का हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।