डीएवी में सिद्धार्थ ने कर दिया 14 वर्षो का ABVP का घमंड चुर.., जाने बाकी कालेज की स्थिति!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 07 Nov.–2023: खबर…. राजधानी से मंगलवार को देहरादून स्थित डीएवी (पीजी)   साहित पांच कॉलेज में छात्र संघ चुनाव हुए संपन्न । राज्य के सबसे बड़े डीएवी महाविद्यालय, देहरादन में छात्रसंघ चुनाव 2023 में वही इस बार कालेज के चुनाव में महासचिव पद पर जीत का रिकॉर्ड कायम करने वाले आर्यन छात्र संगठन ने इस बार अध्यक्ष पद पर दावा ठोका है।

आज वही इस दौरान वही इसी के साथ  14 साल बाद डी ए वी (पीजी)  कॉलेज में एबीवीपी को अध्यक्ष पद के विजय रथ पर लगा ब्रेक.. वही जिसमें  एबीवीपी के प्रत्यक्षी यशवंत सिंह पंवार को हार का मुंह देखना पड़ा !  वही इस छात्र संघ चुनाव में उम्मीदों के विपरीत इस बार चुनाव परिणाम सामने आए है। और डीएवी (पीजी)  कॉलेज में छात्र संघ चुनाव आर्यन संगठन के प्रत्यक्षी सिद्धार्थ को अध्यक्ष पद पर जीत हासिल हुई।

बता देकि डीएवी (पीजी) छात्रसंघ चुनाव के इतिहास की बात करे तो पीछले 14 वर्षो से यहां अध्यक्ष पद पर ABVP ने कब्जा जमाया हुआ था। वही इस चुनाव के मुकाबले में NSUI  के बागी कैंडिडेट आर्यन छात्र संगठन से चुनाव लड़ रहे सिद्धार्थ अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ अग्रवाल को 1313 मत पड़े, एबीवीपी के यशवंत को 1131 मत पड़े,(NSUI) के राहुल जग्गी को 375 मत प्राप्त हुए।

वहीं महासचिव पद पर पहले ही abvp के सुमित निर्विरोध चुनाव पहले ही जीते चुके थे। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर ग्रुप के अनुज शाह ने बाजी मारी हैं।  आज वही इस   छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के सुमित ने महासचिव, कोषाध्यक्ष पर जागृति गुसांई और चंद्रशेखर ने सह सचिव पद पर कब्जा किया। उपाध्यक्ष पद पर दिवाकर ग्रुप के अनुज शाह ने बाजी मारी। विवि प्रतिनिधि पद पर शालिनी भंडारी ने भी जीत दर्ज की।

वही इस बार डीएवी महाविद्यालय में कुल छात्र व छात्राओं की वोट संख्या जिसमें छात्राएं मतदाता 4709 एवं छात्र 4497 मतदाता कुल 9206 है। जिसमें करीब 35प्रतिशत मतदान हुंआ। वही इस चुनाव संपन्न होने के बाद डीएवी महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ0 राजेश पाल ने चुनाव में विजय होने कि शाम 6.00pm बजे  आधिकारिक घोषणा के साथ अध्यक्ष व महासचिव एवं सभी पदो पर विजय प्रत्यक्षीयों को बधाई व शुभाकामनाए दी। साथ ही चुनाव में जुटे सभी शिक्षको एवं कर्मचारियों का भी बधाई दी। वही इसी के साथ दुसरी ओर मंगलवार को ही  देहरादून के डीबीएस का परिणाम जारी हो गया है। चंदन सिंह नेगी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

वही इसी के साथ डीएवी में हर साल कोशिश करने के बावजूद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI)   के हाथों से जीत दूर होती जा रही है। वही इस बार के चुनाव के दौरान बता देकि करीब 12 साल से महासचिव पद पर जीत का रिकॉर्ड बना रहे आर्यन संगठन ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। वही इस बार कालेज चुनाव में आर्यन महासचिव के बजाए अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। वही इसी के साथ इस वर्ष डीएवी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 2023 में इतिहास में पहली बार महासचिव पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी सुमित कुमार निर्विरोध महासचिव घोषित हो गए। वही इसी के साथ ही बाकी प्रत्यक्षीयो के जीत का रास्ता खुल गया है।

 वही इस बार डीएवी (पीजी) कालेज चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा है।  वही इस मौके पर डीएवी कॉलेज में फर्जी आईकार्ड बांटने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी और आर्यन संगठन के छात्र आपस में भिड़ गए। इसी के साथ छात्रों में जमकर लात घूसे चले। वही हालात यहां तक पहुंच गए कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

वही आज देहरादून स्थित डीएवी, डीबीएस, एमकेपी, एसजीआरआर एवंमालदेवता समेत पांच महाविद्यालययों में छात्र संघ चुनाव किए गये।   वही दुसरी ओर मंगलवार को ही देहरादून के एसजीआरआर कॉलेज में भी एबीवीपी का कब्जा रहा। वही जिसमें अध्यक्ष पद पर 551 मत से चंदन सिंह नेगी और महासचिव पद पर 647 मत से नीरज रतूड़ी ने विजय हासिल की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.