देहरादून/उत्तराखण्ड: 26 Jan.–2024: खबर…. राजधानी से शुक्रवार को देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। साथ ही उत्तराखण्ड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक लोक नृत्य का मनोहारी प्रदर्शन किया। *इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
इस दौरान परेड ग्राउंड समारोह में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, सूचना विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम, ग्राम्य विकास विभाग को द्वितीय तथा उद्यान विभाग की झाँकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
वही इस अवसर पर सेना GR 5/1 रेजिमेन्ट, CRPF, ITBP उत्तर प्रदेश पुलिस, 40वीं वाहिनी PAC , 40 वी वाहिनी महिला दल, उत्तराखण्ड होमगार्ड्स, प्रान्तीय रक्षक दल, एन०सी०सी ब्याइज, एन०सी०सी गर्ल्स, अश्व दल, पुलिस संचार, अग्निशमन, सी०पी०यू० ने भव्य परेड में प्रतिभाग किया। परेड करने वाली टुकड़ियों में प्रथम स्थान पर सीआरपीएफ, द्वितीय स्थान पर आईटीबीपी और तृतीय स्थान पर 40 वी वाहिनी महिला दल रहीं, जिन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया नृत्य, गढ़वाली नृत्य, छपेली, भांगडा, हारूल नृत्य आदि का महमोहक प्रदर्शन किया जिसका उपस्थित दर्शकों ने खूब आनंद लिया।
देहरादून परेड ग्राउंड में 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्रदान किये गये, का विवरण निम्नवत हैः-
1- श्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड । (राष्ट्रपति का पुलिस पदक)
2- डॉ० वी० मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग/निदेशक सतर्कता उत्तराखण्ड । (राष्ट्रपति का पुलिस पदक)
3- श्री धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक (से०नि०) जनपद चमोली। (पुलिस पदक)
4- श्री रमेश चन्द्र भट्ट, उ0नि0 वि०श्रे० (से०नि०) जनपद चम्पावत। (पुलिस पदक)
5- श्री महेश चन्द्र चन्दोला, निरीक्षक (एम)/गोपनीय सहायक (से०नि०) अभि०/सुरक्षा मुख्यालय। (पुलिस पदक)
गणतंत्र दिवस -2024 के अवसर पर घोषित श्री राज्यपाल उत्कृष्ठ सेवा पदक से राज्य पुलिस बल के अधिकारियों/कर्मचारियों का पदक अलंकरण किया गया-
1- श्री विपिन चन्द्र पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत।
2- श्री गजपाल सिह रावत, प्लाटून कमाण्डर, मा० मुख्यमंत्री सुरक्षा उत्तराखण्ड।
3- श्री धनी लाल अपर गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार।
आज शुक्रवार को देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद, माला राज्यलक्ष्मी, सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, जिला पंचायत अध्यक्ष, देहरादून मधु चौहान, मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, डी.जी.पी. अभिनव कुमार, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, एसएसपी अजय सिंह सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण, जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य भी उपस्थित रहा।