गवर्नर व सीएम ने डॉ. संधु को कुशल प्रशासक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की!
देहरादून/उत्तराखण्ड: 31 Jan.–2024: खबर…. राजधानी से बुद्धवार को देहरादून स्थित सचिवाल में उत्तराखण्ड शासन में मुख्य सचिव के रूप में डॉ. एस.एस. संधु ने अपना कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने डॉ. संधु को कुशल प्रशासक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वही इस दौरान राज्यपाल ने कहा की मुख्य सचिव के रूप में डॉ. संधु के कार्यकाल में प्रदेश ने कई उपलब्धियां हासिल की।
वही इसी के साथ ही मुख्य सचिवडॉ एसएस सन्धु ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. सन्धु को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार के कामकाज में उनके ओर से मिले सहयोग के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। वही इस मौके पर सीएम ने डॉ.सन्धु को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में उत्तराखंड ने विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।