नर सेवा नारायण सेवा भाव से असहाय मरीजो के चेहरो आई मुस्कान! अध्यक्ष

देहरादून/उत्तराखण्ड: 18 MAY.. 2023, खबर… राजधानी से गुरूवार को मिली   जानकारी के अनुसार देहरादून स्थित  ‘छोटी सी दुनिया’ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सामाजिक संगठन देहरादून द्वारा चलाई जा रही नर सेवा नारायण सेवा को जारी रखते हुए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में संतोष नाम के एक असहाय व्यक्ति को 108 द्वारा दून मेडिकल कॉलेज आस्पताल देहरादून मे भर्ती किया गया। वही जिसमें इस असहाय व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिस कारण संतोष का दायें पैर मे फैक्चर हो गया था।

साथ ही बताया गया है कि घायल संतोष की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण इलाज कराने में असर्मथ था। तथा इसी प्रकार से जिला देहरादून के कोरेनेशन हॉस्पिटल मे भर्ती राजेंद्र लाल भी राजस्थान से देहरादून काम की तलाश में आए थे। लेकिन उन्हें भी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनका कुल्हा फैक्चर हो गया। वही इनकी भी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण इलाज कराने में परेशानी हो रही थी।

इस दौरान इन दोनो घायल व्यक्तियों को दून अस्पताल व कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती दोनो मरीजों की स्थिति देखते हुए तुरंत छोटी सी दुनिया चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सामाजिक संगठन के अध्यक्ष विजय राज व सदस्य नवनीत सेठी, नरेश गर्ग, कुमार थापा, मुकेश शर्मा व काली मंदिर के सेवादार अनिल गुलाटी की सहयोग से उनका इलाज शुरू कराया गया। इस दौरान दून अस्पताल में भर्ती संतोष के पैर का आप्रेशन एवं दूसरे घायल व्यक्ति राजेंद्र लाल का कुल्हा रिप्लेसमेंट जिला अस्पताल कोरेनेशन हॉस्पिटल देहरादून मे कराया गया।

इसी के साथ इन दोनों मरीजों को आप्रेशन के बाद इनकी सेवा व अन्य उपचार हेतु चलने फिरने के लिए उन्हें चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से वाकर भी दिए गये। वही ये दोनो मरीजो को वाकर पाकर एक बड़ी रहात देने के बाद उनके चेहरे पर थोड़ी मुस्कारट झल्की। वही इन दोनो मरीजो को अब जल्द ही अस्पताल से छुट्टी भी दे दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.