उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं: महाराज

kumbh2
Spread the love

उत्तराखंड: 28 Nov. 2026, देहरादून / राजधानी स्थित उत्तराखंड में सतपुली (पौड़ी)। भारत आज विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारे युवाओं में प्रतिभा है, परिश्रम करने का सामर्थ्य है और कुछ नया करने का जुनून है। आज हमारे युवा शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल, उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

उत्तराखण्ड सरकार के  कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को एक स्थानीय वैडिंग प्वाइंट में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “संवाद” कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि संवाद किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होता है। संवाद से विचारों का आदान-प्रदान होता है, नई ऊर्जा का संचार होता है और भविष्य की दिशा तय होती है। युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। जिस देश का युवा जागरूक, शिक्षित, संस्कारवान और राष्ट्र के प्रति समर्पित होता है, उस देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

महाराज ने कहा कि भारत आज विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है। हमारे युवाओं में प्रतिभा है, परिश्रम करने का सामर्थ्य है और कुछ नया करने का जुनून है। आज हमारे युवा शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल, उद्यमिता, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने युवाओं को अवसर देने, उनके कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की हैं।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित रहने वाला संगठन नहीं है, बल्कि यह समाज के बीच सकारात्मक परिवर्तन का वाहक है। युवा मोर्चा के पर्यटन कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं और समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं को सरकार एवं संगठन के समक्ष रखें।

कार्यक्रम में भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री अरमान जोत वरार, प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी आर्यन देव उनियाल, विधानसभा प्रभारी दर्शन दानू, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुयश रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गणेश नेगी “राकी”, भाजयुमो एकेश्वर मण्डल अध्यक्ष राजेश्खर जोशी, सतपुली‌ अध्यक्ष अंकित कुमार, पोखड़ा अध्यक्ष नीरज धस्माना, बीरोंखाल अध्यक्ष नागेन्द् नेगी, सर्वेन्द्र कुमार, राजेश्वर जोशी, शैलेन्द्र दर्शन, अंकित कुमार, राकेश नैथानी, ओमपाल बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.