दिव्यांगजनों को मिली कानूनी संरक्षकता की राह
उत्तराखंड: 27 JULY 2026, सोमवार को देहरादून / राजधानी स्थित विकास भवन सभागार मे दिव्यांगजनों के सामाजिक, आर्थिक एवं न्यायिक सशक्तीकरण की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। देहरादून जिलाधिकारी के निर्देश पर देहरादून जनपद के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन में समाज कल्याण विभाग की ओर से जिला स्तरीय समिति एवं स्थानीय स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 एवं राष्ट्रीय न्यास अधिनियम-1999 के तहत प्राप्त प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर 12 मामलों में विधिक संरक्षकता एवं सीमित संरक्षकता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।