कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की कवायद तेज, पीएमएस और नोडल अधिकारी ने की अहम बैठक

kumbh2
Spread the love

उत्तराखंड: 27 JULY 2026, देहरादून। राजधानी देहरादून के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (कोरोनेशन) जिला अस्पताल और गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय में शनिवार को  मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज कोरोनेशन अस्पताल में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
​बैठक के मुख्य बिंदु: चिकित्सालय अधिकारियों की मौजूदगी: बैठक की अध्यक्षता कोरोनेशन अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) डॉ. यतेंद्र सिंह और गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय के नवनियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर (DEIC) के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।

साथ ही बैठक में ​बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष जोर: बैठक में नवजात बच्चों की जन्मजात बीमारियों, शारीरिक व मानसिक कमियों और उनके विकास में आ रही देरी की समय रहते पहचान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसे बच्चों का मुफ्त इलाज और प्रबंधन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
​गांधी शताब्दी नेत्र अस्पताल की बदलेगी तस्वीर: हाल ही में गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय में नोडल अधिकारी का कार्यभार संभालने वाले डॉ. दिनेश चौहान ने अपनी पहली बैठक में स्पष्ट किया कि अस्पताल की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए सभी कर्मचारियों को आपसी सामंजस्य के साथ प्रभावी ढंग से काम करना होगा। उन्होंने जल्द ही अस्पताल की कायापलट करने का संकल्प लिया।
​

डेंटल यूनिट का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा: डॉ. चौहान ने बताया कि गांधी शताब्दी उप चिकित्सालय में वर्तमान में डेंटल यूनिट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर स्वास्थ्य महानिदेशालय, उत्तराखंड को अवगत कराया जाएगा, ताकि अस्पताल में जल्द से जल्द आधुनिक डेंटल उपकरण और सामग्रियां उपलब्ध हो सकें और मरीजों को दांतों से जुड़ी बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें।

​साफ-सफाई और सुंदरता पर निर्देश: पीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने जिला कोरोनेशन अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

​अधिकारियों के इस मंथन और ठोस कदमों से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में देहरादून के इन दोनों प्रमुख अस्पतालों में आने वाले मरीजों को और अधिक सुगम और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.