सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं

kumbh2
Spread the love

Ad 7

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि प्राप्त हो। हर घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण रहे और सभी के जीवन में आरोग्य, सुख एवं मंगल का प्रकाश हमेशा बना रहे। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद और मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.