महाकाल की नगरी में पीड़ित बच्ची खून से सनी अर्धनग्न अवस्था में 8km दर्द नाक हालत में भटकी!

मध्य प्रदेश /उत्तराखण्ड: 28 SEP.–2023: MP के उज्जैन में बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के पास एक 12 साल की बच्ची से रेप के दिल दहला देने वाले दुष्कर्म के मामले में आरोपी भरत सोनी का शॉर्ट एनकाउंटर हो गया है। वही जिसमें आरोपी घायल हो गया है।  सूत्रो के हवाले से मिली खबर के मुताबिक एमपी में महाकाल की नगरी उज्जैन में ये शर्मनाक वारदात 26 सितंबर 2023 सोमवार को दल दहला देने वाले घटना घटी।

वही जिसमें बताया गया है कि महाकाल थाना क्षेत्र के मुरलीपुरा में सांवराखेड़ी कॉलोनी में 12 वर्ष की पीड़ित बच्ची अर्धनग्न अवस्था में बेसुध हालत में घूम रही थी। बच्ची खून से लथपथ थी, और दर्द से तड़प रही थी। वही बच्ची बड़ी मुश्किल से थोड़ा-थोड़ा बोल पा रही थी। वही बच्ची खून से सनी उसी हालत में करीब ढाई घंटे तक दौड़ रही थी। वो अर्धनग्न अवस्था में करीब 8 किमी तक ऐसी दर्द नाक हालत में भटकती रही थी। उसकी कोई मदद भी करने नही सामने आ रहा था।

सूत्रो ने बताया कि एमपी पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को घटनास्थल पर ले जा रही थी। वही इस दौरान आरोपी ने पुलिस को धक्क दे कर भागने की कोशिश की।  वही मौके पर पुलिस फायर झोक कर भागते हुए आरोपी को घायल कर दिया। वही जिमसें उसके पैर में गोली लगी है। साथ ही दो पुलिसकर्मी भी घायल चोटील बताए जा रहे हैं। वही इसी के बाद घायल आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती किया है। जहां उसका इजाज किया जा रहा है।  वही दूसरी ओर पीड़िता बच्ची के ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्ची को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां उसे खून चढ़ाया गया, बच्ची अब खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की।

वहीं इस घटना को लेकर राजनीति भी गरमा गई। राहुल गांधी से लेकर, उमा भारती, वीडी शर्मा, कमलनाथ और अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।हर कोई इस शर्मशर व खौफनाक घटना की निंदा कर रहा है। साथ ही मांग की जा रही की आरोपी को सीधे फांसी की सजा हो।

वहीं उज्जैन पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नाबालिक बच्ची को पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है। साथ ही संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। वही, महाकाल थाना पुलिस को बच्ची के जो फुटेज मिले हैं। उसमें वह अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर मदद मांगती नजर आ रही है। इस दौरान  उज्जैन SP सचिन शर्मा ने बताया कि बच्ची शायद प्रयागराज (UP) की रहने वाली है। बच्ची ठीक से ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है कि घटना कहां हुई।

वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही इस दौरान पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाले तो उसमें एक ऑटो रिक्शा हाटकेश्वर मार्ग पर दिखाई दिया है, जिसमें एक व्यक्ति भी पीड़ित के साथ दिख रहा है।वही इसी के साथ  पुलिस को ऑटो से खून के धब्बे मिले हैं।

वही मौके पर पुलिस अब बच्ची के ब्लड सैंपल लेकर मिलान करेगी। ऑटो ड्राइवर के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो भी मिले हैं। फुटेज की मदद से पुलिस ने मंगलवार रात को ऑटोवाले को खोज निकाला। वहीं पुलिस टीम 72 घंटे के CCTV फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान बाइपास मार्ग से निकले भारी वाहनों की भी डिटेल निकलवाई जा रही है। इसमें हाटकेश्वर मार्ग के फुटेज से कुछ सुराग हाथ लगे हैं।

साथ महाकाल थाना क्षेत्र की पुलिस के मुताबिक बच्ची अपने माता के संबंध में कोई भी विस्तृत जानकारी नहीं दे पा रही है। सूत्रो के मुताबिक पुलिस को बताया. उसकी मां के साथ भी गलत काम हुआ है, लेकिन उसकी मां कहां है और वह उज्जैन तक कैसे आई, इस बारे में पीड़ित बच्ची कुछ भी नहीं बतापाने की स्थिति में है। वह दरिंदगी का शिकार होने के बाद जान बचाकर निकली और उसे समझ नहीं आ रहा था कि कहां जाए और किससे मदद मांगे। बस पैदल इस कॉलोनी से उस कॉलोनी चली जा रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.