“स्वास्थ्य सेवा को नई दिशा: एम्स मंच से उपराष्ट्रपति का प्रेरणादायक संबोधन”

एम्स ऋषिकेश से गूंजा संदेश: सेवा ही सच्चा धर्म, डॉक्टर निभाएं राष्ट्र की जिम्मेदारी”

Spread the love

 उत्तराखंड: 23 April 2026, ब्रहस्पतिवार को देहरादून/राजधानी में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह में कहा कि यह केवल सफलता का नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा की जिम्मेदारी का आरंभ है। उन्होंने युवा डॉक्टरों से समर्पण, सेवा और नैतिकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कोविड-19 के दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की उपलब्धियों, टीकाकरण अभियान और “वैक्सीन मैत्री” पहल की सराहना की। साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, टेलीमेडिसिन, हेली एम्बुलेंस और ड्रोन जैसी आधुनिक पहल को सराहा।

एम्स ऋषिकेश के समारोह केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने उपाधि प्राप्त कर रहे डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा पेशा केवल करियर नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वाेच्च माध्यम है। उन्होंने मरीजों के विश्वास को बनाए रखने और हर परिस्थिति में उनके हित को सर्वाेपरि रखने का आह्वान किया, साथ ही नैतिकता और ईमानदारी को अपने कार्य का आधार बनाने पर बल दिया।

 उत्तराखंड राज्यपाल गुरमीत सिंह और  उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम में डॉक्टरों को सेवा, संवेदनशीलता और ग्रामीण क्षेत्रों में योगदान देने की प्रेरणा दी। एम्स ऋषिकेश की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और राज्य में स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर हो रहे बदलावों के बीच डॉक्टरों के लिए आजीवन सीखते रहना आवश्यक है, ताकि बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, मरीजों के साथ प्रभावी संवाद को भी उन्होंने अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे विश्वास और उपचार के परिणाम बेहतर होते हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद श्री नरेश बंसल, श्री महेंद्र भट्ट, एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रो. राज बहादुर, एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, डीन (अकादमिक) प्रो. सौरभ, संकाय सदस्यों, छात्रों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित कई गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.