गढ़वाल में अंतिम संस्कार से लौट रहे थे-8 की मौत, राज्यपाल/ सीएम ने गहरा शोक व्यक्त किया
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में थाना चंबा क्षेत्र के अंतर्गत चंबा-कोटी कॉलोनी रोड पर नैल के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वही जिसमें 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। जबकि दो लोग घायल हैं। इस हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है, वाहन में करीब 10 लोग सवार थे । गढ़वाल में इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर।
इस हादसे की सूचना मिलते ही SDRF, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और मौके पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार सभी लोग घनसाली क्षेत्र के थ्योलधार गांव के रहने वाले थे और हरिद्वार में एक अंतिम संस्कार के बाद वापस लौट रहे थे। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक जताया है।
इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग, नैल में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
डीएम ने हादसे की जानकारी दी-उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में चंबा-कोटी रोड बस दुर्घटना पर डीएम नितिका खंडेलवाल ने कहा, “प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि चालक नींद में था जिस वजह से घटना हुई है। हमने सभी शव निकाल लिए हैं। पोस्टमार्टम जारी है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।