प्रथम महिला वरिष्ठ आंदोलनकारी बलूनी जी के निधन से उत्तराखण्ड में शोक की लहर.!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 9 MAY.. 2023, खबर… राजधानी से मंगलवार को देहरादून स्थित डोभालवाला निवासी  सुशीला बलूनी जी पृथक राज्य आंदोलन के लिए धरने पर बैठने वाली प्रथम महिला   वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी का  देहांत मैक्स हस्पताल में हुआ। उनके देहांत की  दुखद खबर सुनकर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में श्रीमती सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।

वही इसी के साथ दीदी बलूनी जी के देहान्त की दुखद सूचना मिलते ही राज्य आंदोलनकारी व सामाजिक कार्यकर्ता व आस पड़ोस के लोग जिनमे राज्य आंदोलनकारी मंच के जगमोहन सिंह नेगी , केशव उनियाल , रामलाल खंडूड़ी प्रदीप कुकरेती पिछड़े वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा , देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा , पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय थापा , उक्रांद के शांति भट्ट , भाजपा किसान मोर्चे के योगेंद्र पुंडीर , व्यापार संघ के अनिल बग्गा , युद्धवीर पंवार , आई० टी० आई० संघ के रविन्द्र सोलंकी , विपिन नेगी , रघुवीर नेगी , मोहन गुसाई , सुनील नोटियाल आदि ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

वही प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती सुशीला बलूनी  का जन्म मूल रूप से बडकोट के चक्र गांव में जिला उत्तरकाशी में था। वह मायके से डोभाल थी। उनका विवाह स्व० नन्दा दत्त बलूनी से जिला पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम वरगड़ी में हुआ था।
वह लम्बे समय तक देहरादून बार एसोसिएशन की सदस्य भी रही। वह जनता दल में रहते हुए 1979 में देहरादून नगर पालिका की नामित सभासद भी रही। उसके उपरान्त वह उक्रांद में शामिल हो गई। पृथक उत्तराखण्ड राज्य की मांग के लिए आंदोलन की लड़ाई में कचहरी प्रागण में धरने पर बैठने वाली पहली महिला थी। उनके साथ रामपाल और गोविन्द राम ध्यानी थे।

वह संयुक्त संघर्ष समिति की महिला अध्यक्ष के रूप में लगातार संघर्ष रत रही। राज्य आंदोलन के दौरान वह पूरे प्रदेश के भ्रमण व लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संघर्षरत रही। वह शराब बंदी से लेकर महिलाओं के उत्थान से लेकर राज्य आंदोलन के लिए जेल भरो , रेल रोको , धरना प्रदर्शन आदि में मुख्य भूमिका निभाई। उनके परिवार से बड़े पुत्र विनय बलूनी , संजय बलूनी , विजय बलूनी एवं पुत्री शशि बहुगुणा एवं उनके परिजन सभी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!