उत्तराखण्डः 23- Jan. 2025, ब्रहस्पतिवार को देहरादून स्थित लोकतंत्र के इस पर्व में देहरादून नगर निकाय चुनाव 2024 के लिए आज मतदान सपन्न हुआ। बंपर वोटिंग, 25 को मतगणना, रिजल्ट आएगा।इसके साथ 5405 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई. 25 जनवरी को मतगणना होगी। करीब 30 लाख 29 हजार वोटर्स चुनाव में थे।
वही जिसमें उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज बृहस्पतिवार को चुनाव हुआ। देहरादून में 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका और 46 नगर पंचायत के लिए बैलट पेपर से वोट डाले । मतदान करने के लिए सुबह से ही लंबी लाइन लगी है। उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भी सुबह उत्साह नजर आया। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही भीड़ कम होने लगी। प्रदेश में चार बजे तक 56.81% फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, बूथों पर देर शाम तक लाइनें लगी हैं। जिसमें पोस्टल बैलट के चलते मतदान धीमी गति से हो रहा है। वहीं इस बार वोटर पर्ची न बंटने के चलते भी मतदाता परेशान हैं और उन्हें अपना नाम ढूंढने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। 5.00pm बजे बाद भी मतदाता लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए. 5.00pm बजे बाद जिले के सभी बूथों पर प्रशासन ने आवाजाही की बंद कर दी है. बूथों के गेट लगा दिए गए हैं।
इस दौरान देहरादून में महिलाओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करने और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 20 पिंक बूथ सजाकर तैयार किए गए हैं। इन बूथों में महिला कार्मिक एवं सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगायी गई है। यहां सिर्फ महिलाएं ही मतदान कर सकेंगी। शहर के सभी पिंक बूथ को गुलाबी गुब्बारों, होर्डिंग एवं बैनर से सजाया गया है। ताकि अधिक से अधिक महिलाएं यहां पहुंचकर मेयर और पार्षद के लिए अपना मतदान करें। इस निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। 30 लाख से ज्यादा वोटर निकाय चुनाव में वोट डाल रहे हैं। सभी निगम, पालिका, पंचायतों में वार्ड सदस्य/पार्षद के कुल 5405 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड निकाय चुनाव में 4 बजे तक 56.81 फीसदी वोटिंग हुई है।. जिसमें अल्मोड़ा में 56.01फीसदी, बागेश्वर में 57.71, चमोली में 58.92, चंपावत में 56.76, देहरादून में 51.56, हरिद्वार में 60.85, नैनीताल में 55.03, पौड़ी में 52.01, पिथौरागढ़ में 55.34, रुद्रप्रयाग में 62.72, टिहरी में 53.63, उधम सिंह नगर में 59.08, उत्तरकाशी में 58.12 फीसदी वोटिंग हुई है।
उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 के लिए आज 23 जनवरी सुबह से ही मतदान जारी है। बड़ी संख्या में वोटर मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन कई ऐसे वीआईपी भी हैं, जो उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 में अपना वोट नहीं डाल पा रहे हैं। ऐसे ही एक नेता हैं, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत।
वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत निकाय चुनाव के दौरान अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट नहीं कर पाए। हैरत की बात यह है कि काफी खोजबीन के बाद भी हरीश रावत को अपना नाम मतदाता सूची में नहीं मिल पाया। लेकिन चाह कर भी वो मतदान नहीं कर पाए। जानकारी के मुताबिक हरीश रावत का वोट देहरादून नगर निगम के वार्ड नंबर वार्ड नंबर 76 में है। गुरुवार 23 जनवरी को उन्होंने अपने बूथ पर वोट डालने के लिए पार्टी कार्यकर्तओं से अपनी मतदाता सूची से पर्ची लाने के लिए कहा। जब पार्टी के कार्यकर्ता मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में उनका नाम ढूंढने लगे तो पता चला कि हरीश रावत का नाम मतदाता सूची में मौजूद ही नहीं था। काफी कोशिश के बाद भी मतदाता सूची में हरीश रावत का नाम नहीं मिला। इसके बाद हरीश रावत ने राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से भी बातचीत की तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। मतदाता सूची से नाम गायब होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान भाजपा के पार्षद प्रत्याशी सतीश कश्यप के खिलाफ नारेबाजी की गई।
साथ ही जानकारी के मुताबिक मसूरी नगर पालिका चुनाव मतदान के दौरान हंगामा हो गया। आरएन भार्गव इंटर कॉलेज के अतिसंवेदनशील वार्ड 6 के कक्ष संख्या 3 में दो पक्षों में मारपीट हो गई। फर्जी वोट को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षो को मतदान केंद्र से बाहर किया। निकाय चुनाव पांच बजे तक होने है।
जानकारी के मुताबिक नगर निकाय चुनाव: दोपहर 4 बजे तक 51.56% औसत मतदान
देहरादून: नगर निकाय चुनावों के तहत दोपहर 4 बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए गए। विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी निम्नलिखित रही:
नगर निगम देहरादून: 45.68%
नगर पालिका परिषद डोईवाला: 47.62%
नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर: 55.33%
नगर पंचायत सेलाकुई (सेंट्रल होप टाउन): 48.52%
नगर पालिका परिषद विकासनगर: 57.31%
नगर पालिका परिषद मसूरी: 57.39%
नगर निगम ऋषिकेश: 49.1%, जिले में औसत मतदान प्रतिशत 51.56% दर्ज किया गया है।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से चल रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सशक्त है। साथ ही देहरादून के केसरवाला बूथ पर लोगों ने सड़क की मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार किया। स्थानीय लोग मतदान स्थल से कुछ दूर धरने पर बैठ गए हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय केसरवाला स्थित बूथ पर 423 वोट हैं। जिनमें अभी तक छह ही वोट पड़े हैं। पुलिस–प्रशासन ने लोगों को समझने का प्रयास किया पर वह नहीं माने।
गुरुवार 23 जनवरी , गुरुवार को 100 नगर निकायों के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान शहरी क्षेत्रों में लोगों ने जिस तरह से उत्साह दिखाया, उससे उम्मीद जगी है कि इस बार मतदान प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले कहीं अधिक रहेगा। पिछले निकाय चुनाव में 69.75 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार मत प्रतिशत को 75 प्रतिशत से अधिक ले जाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में निकाय चुनाव में इस बार मत व्यवहार पर भी सभी की नजर रहेगी।