एक महीने सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है यही महान जनसंपर्क अभियान! अग्रवाल

देहरादून की अंबेडकर नगर मंडल एवं करनपुर मंडल की संयुक्त रूप से कार्यसमिति बैठक!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 27 MAY.. 2023, खबर… राजधानी से शनिवार को देहरादून स्थित राजपुर रोड विधानसभा के   भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की अंबेडकर नगर मंडल एवं करनपुर मंडल की संयुक्त रूप से कार्यसमिति बैठक का आयोजन नगर निगम देहरादून के प्रेक्षाग्रह में किया गया।

वही इस दौरान  राजपुर रोड विधानसभा में मुख्य वक्ता के रूप में देहरादून महापौर  सुनील उनियाल गामा  उपस्थित रहे। इन्होंने राजपुर रोड विधान सभा में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन का जो महासंपर्क अभियान 30मई से 30जून तक लगभग 1 महीने चलेगा उसमे में उन्होंने बताया कि केंद्र में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कई जनकल्याण योजनाएं चलाई जा रही हैं।

आज वही इन सभी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है यही महान जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य है । वही इस   कार्यक्रम में विधानसभा विधायक  खजान दास जी ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार समाज में कार्य करती आ रही है भारतीय जनता पार्टी एवं वर्तमान राज्य की सरकार आम जनमानस के लिए चिंतित है प्रदेश के मुख्यमंत्री संकल्प से सिद्धि तक के मंत्र को लेकर कार्य कर रहे हैं।

वही इस  कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष  पुनीत मित्तल  ने भी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिन उद्देश्यों के साथ प्रदेश में काम कर रही है आने वाले समय में निश्चित रूप से जो भी चुनाव होंगे उस में भारतीय जनता पार्टी ही दिलाएगी ।

वही इस मौके पर  भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष  सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने राजपुर रोड विधानसभा में कार्यसमिति की अध्यक्षता करते हुए मुख्य भूमिका निभाई और कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी और अतिथियों का धन्यवाद आभार प्रकट किया साथ ही कहा कि आने वाले 1 माह में हम महा जनसंपर्क अभियान के रूप में प्रत्येक बूथ में जाने का काम करेंगे।

साथ ही   भारतीय जनता पार्टी ने 2014 के बाद जब से श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाई है तब से आज तक हम लोग हमारी सरकार कई लाभकारी योजनाओं को लेकर आज चुकी है जो पिछले कांग्रेस की सरकारों ने नहीं किया था।

वही इस अवसर पर राजपुर रोड विधानसभा में मुख्य रूप से अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, करनपुर नगर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा, भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वास डावर, अनिल गोयल, हरीश डोरा, डॉक्टर आदित्य, गोपाल पूरी, आशीष नागरथ, महानगर उपाधक्ष सुनील शर्मा, बबिता सहोत्रा, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, देवेंद्र पाल सिंह मोंटी, महानगर मीडिया और सह मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी व अक्षत जैन, दोनो मंडलों के महामंत्री वैभव अग्रवाल, अभिषेक नौडियाल, अवधेश तिवारी, सौरभ शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अर्चित डावर, आशीष रावत, अंशुल चावला, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंखयक मोर्चा अंकुर जैन, गुरप्रीत छाबरा, अमीर कुरेशी, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा सहित पार्टी के प्रदेश, महानगर, मंडल, शक्तिकेंद्र पदाधिकारी एवं बूथों के अध्यक्ष उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.