दून में एक युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कम्प..! पुलिस CCTV खंगाल रही!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 10 SEP. – 2023: खबर…. राजधानी से रविवार को  सूत्रो के हवाले से मिली ताजा जानकारी के अनुसार  देहरादून स्थित आज थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोडा सिरौली,थानो रोड में एक अज्ञात महिला का शव झाड़ीयों में मिला है। जिसकी आयु करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। वही, स्थानीय लोगों ने महिला के शव मिलने की ख्बर रायुपर थाना क्षेत्र पुलिस को दी है। वही इस मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। वही इसी के साथ पुलिस ने बताया फिलहाल, शव की शिनाख्त नही हो पाई है। साथ ही रायपुर पुलिस मामले में आसपास पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार प्रातः रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि थानो रोड स्थित गांव सोडा सरोली के पास सिरवाल गढ में जंगल में एक युवती का शव पडा हुआ है।  इस महिला के शव की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया। वही लोगो का कहना है कि इस अज्ञात युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। इस दौरान क्षेत्र की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। वही सूत्रो के अनुसार आनन फानन में सीओ रायपुर अभिनव चौधरी, एसओ रायपुर कुंदन राम मौके पर पहुंचे तो देखा कि जंगल से निकलने वाले पानी के स्रोत में ओंधे मुंह एक युवती का शव पडा हुआ था।

तथा मृतका के सिर व माथे पर चोट के निशान थे। साथ ही मृतका ने फराक पहनी हुई थी। इस मौके पर पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव देखकर बताया जा रहा है कि मृतका की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की लग रही थी। क्षेत्रवासियों के लोगो बताया कि यह मेन रोड पर रात्रि 11.00 बजे तक लोग चलते रहते हैं। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि मृतक की हत्या कर रात्रि 11.00 बजे के बाद की हो सकती है। वही इस दौरान इस युवती की हत्या यकर शव को यहां पर फैंका गया है। इस दौरान रायपुर पुलिस के अनुसार जहां पर युवती का शव पडा था वहां तक ही कोई चार पहिया वाहन जा सकता था। उसके बाद कच्चा मार्ग शुरू हो जाता है।

साथ ही पुलिस का भी मानना है कि युवती की हत्या कहीं अन्य स्थान पर कर शव को यहां फैंका गया है। इसी के साथ अब पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया। सूत्रो के मुताबिक देहरादून,रायपुर क्षेत्र में आस पास के स्पा सेंटरों में काम करने वाली युवतियों से भी युवती का मिलान करने का प्रयास किया जायेगा।

वही गांव वालो के अनुसार मृतका युवती के पहनावे व शक्ल सूरत से वह पहाडी मूल की नहीं लग रही है। इस मौके पर पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। जिससे किसी संदिग्ध वाहन दिखायी दे और कोई सुराग मिल सके। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे की गयी इसका खुलासा होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.