सैनिक कल्याण मंत्री अधिकारियों पर गरजे, दिन रात कार्य के दिए निर्देश।

देहरादून/उत्तराखण्ड: 12 JAN.–2024:  शुक्रवार को देहरादून स्थित गुनियाल गांव में उत्तराखण्ड सरकार में  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। वही सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम निर्माण के निर्माण कार्यों को दिन रात कार्य करने तथा लेबर बढ़ाने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल एमएस जोधा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

वही इस मौके पर  सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने मीडिया में जारी बयान देते हुए कहा सैन्य धाम का निर्माण कार्य लगभग 65 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। वही  मंत्री गणेश जोशी ने कहा शहीद सम्मान यात्रा के बाद भी उत्तराखण्ड के कई जवान शहीद हुए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को शहीद सम्मान यात्रा के बाद भी शहीद हुए शहीदों के नाम के आंकड़ा तैयार करने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण होगा और यह पंचम धाम सैन्य धाम वीर नारियों, वीर माताओं और प्रदेश की जनता को समर्पित किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.