नवविवाहिता ने पति को छोड़ प्रेमी के साथ अड़ी..!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 31-MARCH.. 2023,  खबर… राजधानी से शुक्रवार को   देहरादून राजधानी में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र का यह मामला है। वही जिसमंे बताया जा रहा है कि कैंट क्षेत्र में रहने वाली एक शादी शुदा महिला बदला हुआ नाम राखी की पिछले यानी फरवरी 2023, महीने शादी हुई थी। वही इस दौरान शादी के कुछ दिन बीतते ही नव नवेली दुल्हन राखी ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। और फिर अपने ससुराल में रहते हुए राखी अपने पहले प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी।

इस दौरान नवविवाहिता राखी ने थाना कैंट पुलिस को बताया कि उसका पहले से ही प्रेम प्रसंग चलने की जानकारी होने के बावजूद उसके घरवालों ने उसकी जबरदस्ती शादी की है। जिससे राखी ने परिजनो के दवाब में शादी तो कर ली लेकिन उसकी दिल पहले प्रेमी के लिए ही धड़क रहा था। वही   बताया गया कि उस समय तो वह विदाई के बाद ससुराल चली गई।

लेकिन कुछ दिन किसी तरह बीताने के बाद वह अपने पति को छोड़ अपने पूर्व प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। जिसको लेकर सुसराल में हड़कंप मचा गया। और फिर पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बात कीं इस दौरान नवविवाहिता के परिजनों एवं ससुराल पक्ष ने राखी को समझाने के लिए कई कोशिश की। लेकिन उसने अपने मायके वालों पर ही जान से मारने की आशंका जताते हुए उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। वही जिसमें यह मामला पर देहरादून के गढ़ी कैंट थाना पुलिस तक पहुंच गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.