uk day 26

अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

kumbh2
Spread the love

 

अल्मोड़ा। जिले के धौलछीना थाना क्षेत्र के हरड़ा में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों के शव बरामद किए।

जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2026 की रात हरड़ा क्षेत्र में हुए इस हादसे की सूचना आपदा नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा को मिली थी। वाहन में तीन लोगों के सवार होने की जानकारी मिलने पर नियंत्रण कक्ष ने तत्काल एसडीआरएफ को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सरियापानी स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाते हुए बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान वाहन से तीनों लोगों के शव बरामद किए गए। इसके बाद शवों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान:
1. हयात सिंह (36), पुत्र शेर सिंह, निवासी ग्राम न्योली, अल्मोड़ा।
2. बसंती देवी (40), पत्नी हिम्मत सिंह, निवासी ग्राम हरड़ा, अल्मोड़ा।
3. बीना देवी (19), पुत्री हिम्मत सिंह, निवासी जिला अल्मोड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.