अजब-गजब: युवक ने कहा मेरी प्रेमिका पिता को ही प्यार में फंसा कर हुई फुर्रर..!

युवक से बनाए प्रेम संबंध, प्रेमिका हुई प्रेमी के पिता के साथ फरार!, पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 26-APRIL.. 2023, प्यार अंधा होता है!  यह सब जानते है लेकिन इतना आंधा भी नही होता की रिश्तो में प्यार करने का फर्क ही भूल जाए। सूत्रो के मुताबिक उत्तर प्रदेश कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे प्यार में किस कदर आंधा बना दिया इस पर प्राप्त जानकारी के अनुसार   कानपुर के चकेरी इलाके में कमलेश नाम के व्यक्ति अपने 20 वर्ष के बेटे के साथ औरेया से काम की तलाश में आया था।   बताया गया है कि यह व्यक्ति कमलेश का बेटा मिस्त्री था। वह मकान बनाने का काम करता था। लड़की और कमलेश दोनों बालिग हैं।

इसी बीच वहीं रहने वाली 20 साल की युवती से उसके प्रेम संबंध हो गए।  इसी बीच  लड़की कभी-कभी युवक से मिलने उसके घर जाती थी। जब कभी प्रेमी  घर नहीं मिलता था तो युवती  की बात उसके पिता कमलेश से होती थी।  वही इसी के साथ  धीरे-धीरे युवती अपने प्रेमी के पिता कमलेश से प्यार करने लगी।  इसके बारे में बेटे को कुछ पता नहीं चला।  वही इस दौरान  युवती  मार्च 2022 में प्रेमी के पिता  कमलेश के साथ घर से फरार हो गई। कमलेश का बेटा घर पर ही था। इसलिए लड़की के घरवालों को उस पर शक नहीं हुआ। इसी बीच   युवती  के परिजनों ने चकेरी थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।  वही पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं लग रहा था कि आखिर लड़की गई कहां।

वही पुलिस थाने दी शिकायत में बताया गया है कि  एक युवक की प्रेमिका को उसके ही पिता (कमलेश)  से प्यार हो गया।और एक दिन मौका देखकर दोनों घर से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पूरे मामले का पता चला।  एक साल बाद दोनों को दिल्ली से बरामद किया गया। उत्तर प्रदेश कानपुर पुलिस का कहना कि लड़की के बयान के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रो के मुताबिक  उत्तर प्रदेश  कानपुर पुलिस एसओ का कहना है कि कमलेश के बेटे को अपने पिता की इस करतूत के बारे में जानकारी थी। लेकिन शर्म की वजह से वह बता नहीं रहा था।  पुलिस ने कमलेश को चकेरी थाने में रखा है। लड़की का मेडिकल कराया जाएगा । और इसके बाद उसके बयान दर्ज होंगे।  लड़की के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वही इसी के साथ थानेदार रत्नेश सिंह का कहना है कि पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की का कमलेश के लड़के से मिलना जुलना था। जब पुलिस ने कमलेश के लड़के से पूछताछ की तो उसने बता दिया कि मेरी प्रेमिका को पिता ही ले गए हैं।  इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की।  वही थानेदार रत्नेश का कहना है कि अभी लड़की कमलेश के साथ ही रहने की बात कह रही है।  लड़की और कमलेश दोनों बालिग हैं।  ऐसे में उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कमलेश लड़की के साथ दिल्ली में रह रहा है और एक फैक्ट्री में काम करता है।  इसके बाद पुलिस दिल्ली गई और दोनों को बरामद कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!