(PMS) डॉ. सिंह के प्रयासों के फलस्वरूप: ‘बर्न वार्ड’ सहित अब बेहतर इलाज की सुविधा मरीजों को मिलेगी

Spread the love

उत्तराखंड: 07 JULY 2026, मंगलवार को देहरादून / राजधानी स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्ययय कोरोनेशन जिला अस्पताल देहरादून में नवनियुक्त (PMS)  ​मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यतेंद्र सिंह ने हाल ही में अपना  कार्यभार संभालने के साथ मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में युद्धस्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मरीज तक पहुंचे के लिए अहम निर्देश दिए।मरीजों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए इस दिशा में त्वरित कदम उठाए। डॉ. सिंह के प्रयासों के फलस्वरूप, अस्पताल को प्लास्टिक सर्जन की सेवाएं फिर से प्राप्त हुई हैं।  जिसमें जिला अस्पताल में तीन साल बाद फिर शुरू हुआ ‘बर्न वार्ड’, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत।

देहरादून स्थित जिला अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बंद पड़ा ‘बर्न वार्ड’ आखिरकार तीन साल बाद फिर से शुरू हो गया है, जिससे झुलसे हुए मरीजों को अब बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान​ नया नियुक्ति: शनिवार को डॉ. कुश ऐरन ने बतौर प्लास्टिक सर्जन अपना कार्यभार संभाल लिया है। साथ ही उन्होने  सोमवार से ​अपनी सेवाएं  में  बर्न वार्ड’,  मरीजों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

​साथ ही (PMS)  डॉ. यतेंद्र सिंह ने  बताया कि  डॉक्टरों की कमी  होने से ​यह वार्ड पिछले करीब तीन वर्षों से विशेषज्ञों (प्लास्टिक सर्जन) की अनुपलब्धता के कारण बंद था।

इस दौरान ​मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए   जिला अस्पताल ​ में बेहतर सुविधाएं: अस्पताल प्रशासन ने केवल वार्ड ही शुरू नहीं किया है, बल्कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ वार्ड के सभी एसी (AC) भी ठीक करवा दिए हैं, ताकि मरीजों को आरामदायक वातावरण मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.