घटना में चोरी की गई विदेशी करेंसी, ज्वैलरी, नगदी व अन्य सामान हुआ बरामद

Spread the love

उत्तराखंड: 07 JULY 2026, मंगलवार को देहरादून / राजधानी स्थित जानकारी के मुताबिक  04/07/2026 को वादिनी श्रीमती सीता कुकरेती पत्नी श्री मूर्तिराम कुकरेती निवासी लेन न0 1 निकट भंडारी चौक थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून ने थाना नेहरुकोलोनी पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर घर में रखी विदेशी करेंसी, सोने चांदी की ज्वेलरी एवं नगदी आदि चोरी कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 248/ 2026 धारा 305(a)/331(1) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया l

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना के शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06/07/2026 की रात्रि में मोथरोवाला पुल निकट सपेरा बस्ती के पीछे से घटना से शामिल 02 अभियुक्तो 1- निसार अली उर्फ लोटा उर्फ मनीष, 2- नासिर उर्फ निन्ना को घटना में चोरी की गई इंडोनेशियन करेंसी, ज्वैलरी, 1700 रुपये नगदी, अन्य सामान व घटना में आला नकब के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त दिन के समय अलग-अलग स्थानों पर घूम कर बंद घरों को चिन्हित करते हैं तथा रात्रि में मौका देखकर नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं, जिनके विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक घटनाओं के अभियोग पंजीकृत हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.