इनोवा (गंगा) नदी में समा गई,3-श्रद्धालुओं की मृत्यु, 5 लापता -CM ने गहरा शोक व्यक्त किया

Spread the love
उत्तराखंड: 02 JUNE 2026, मंगलवार को देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान देवप्रयाग के समीप (सैनिक होटल व पंत गांव के बीच) बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर लगभग २०० मीटर गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा (गंगा) नदी में समा गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई है, जबकि चार लोग अभी भी लापता हैं। कुल सवार यात्री: चालक समेत कुल 8 लोग (सभी राजस्थान के निवासी)। नदी में लापता अन्य 5 लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति काफी तेज थी। डंपिंग जोन के पास चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगे सुरक्षा पैराफिट को चकनाचूर करते हुए सीधे गंगा नदी की तेज और गहरी धाराओं में जा गिरी। हादसे की भयावहता को देखते हुए पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और तत्काल संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

साथ ही   मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा मार्ग पर देवप्रयाग के समीप हुई दुखद वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में दिवंगत हुए श्रद्धालुओं एवं यात्रियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल (NDRF) तथा अन्य संबंधित एजेंसियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया गया। दुर्घटनास्थल पर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए सघन खोज एवं बचाव अभियान जारी है। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं तथा प्रशासन से पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.