
आज वही इस मौके पर 25-09-24 , , बुद्धवार को को देहरादून तहसीलदार सदर की उपस्थिती में मृतका फराह के शव को कांवली गांव कब्रिस्तान में कब्र से बाहर निकालकर शव का पंचायतनामा भरते हुए वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी है। पोस्टमार्टम में डॉक्टर द्वारा मृतका के शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट के निशान नहीं होना बताया गया, मृतका के शव से बिसरे को संरक्षित किया गया है, जिसे अग्रिम जांच हेतु FSL भिजवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत मृतका के शव को परिजनों की उपस्थिति में पुनः दफनाया गया।