महिला की संदिग्ध मौत, आज दफनाने के बाद कब्र से फिर निकाला.?

navratri
उत्तराखण्डः 24 सितंबर 2024, बुद्धवार को राजधानी /देहरादून स्थित  थाना बसन्त विहारक्षेत्र में  मिली ताजा जानकारी के मुताबिक  23-09-24 को वादिनी मुमताज पुत्री रऊफ मरहूम निवासी: मौ0 मलकान बसी, किरतपुर बिजनौर द्वारा दून के थाना बसन्त विहार पर दिनांक: 18-09-24 को उनकी पुत्री फराह की संदिग्ध परिस्थितियों मैं मृत्यू होने तथा उसके ससुराल पक्ष द्वारा उसकी हत्या किये जाने की आंशका व्यक्त करते हुए थाना बसन्त विहार पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

आज वही इस मौके पर 25-09-24 , , बुद्धवार को  को देहरादून तहसीलदार सदर की उपस्थिती में मृतका फराह के शव को कांवली गांव कब्रिस्तान में कब्र से बाहर निकालकर शव का पंचायतनामा भरते हुए वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी है। पोस्टमार्टम में डॉक्टर द्वारा मृतका के शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट के निशान नहीं होना बताया गया, मृतका के शव से बिसरे को संरक्षित किया गया है, जिसे अग्रिम जांच हेतु FSL भिजवाया जाएगा।  पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत मृतका के शव को परिजनों की उपस्थिति में पुनः दफनाया गया।

उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही हेतु मृतका के शव को कब्र से बाहर निकालने के सम्बन्ध में  पत्राचार किया गया था,

Leave A Reply

Your email address will not be published.