सीएम ने लोहड़ी’ पर्व की बधाई के साथ दिया संदेश!
लोहड़ी पर्व पर सीएम ने कहा हमारे पर्व जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
देहरादून/उत्तराखण्ड: 13 JAN.–2024: खबर…. राजधानी से शनिवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्व एवं त्यौहारों को परस्पर सहयोग एवं आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी भाईचारे एवं सद्भाव का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए।
आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार लोहड़ी का त्योहार हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले यानि आज मनाया जाएगा. यह पर्व विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। लोहड़ी के दिन रात को आग जलाई जाती है और उस आग के चारों ओर परिक्रमा कर उसमें तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी आदि चढ़ाई जाती है।
इसके बाद परिवार के लोग और करीबी दोस्त, रिश्तेदार वगैरह मिलजुलकर ढोल-नगाढ़ों पर भांगड़ा और गिद्दा वगैरह करते हैं और एक दूसरे को लोहड़ी की बधाइयां देते हैं। इसके अलावा लोहड़ी का त्योहार किसानों के लिए भी बेहद खास माना जाता है. क्योंकि किसान अपनी नई फसल को आग में चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।