इस अनोखे पर्व का हिस्सा बनकर पूरे उत्साह के साथ इस लोक पर्व को मनाएं।CM

देहरादून/उत्तराखण्ड: 23 Nov.–2023: खबर…. राजधानी गुरूवार को आज उत्तराखण्ड का लोकपर्व इगास बग्वाल की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवाशियों को शुभकामनाएं दी हैं। वही इस दौरान सीएम ने अपने संदेश में लोकपर्व इगास बग्वाल (बूढ़ी दीवाली) को उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान बताया। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को प्रदेश की इस धरोहर के बरी में बताने का संदेश दिया। आइये! हम सब लोकपर्व इगास/बूढ़ी दीवाली को भव्यता और दिव्यता से मनाकर अपनी संस्कृति और लोकपर्वों के संरक्षण में अपना योगदान दें।

वही इस मौके पर सीएम  ने अपने सन्देश में कहा कि उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास बग्वाल/बूढ़ी दीवाली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य सरकार उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक धरोहर और लोकपर्वों को संरक्षित करने के साथ ही इनके संवर्धन के लिए भी संकल्पबद्ध है। लोकपर्व को मनाने का उद्देश्य जहां अपनी सांस्कृतिक पहचान का संरक्षण करना है! वहीं दूसरी ओर अपनी आने वाली पीढ़ियों को इनके बारे में बताना और पीढ़ी दर पीढ़ी इनका हस्तान्तरण करना भी है।

मैं अपने उत्तराखण्ड के सभी भाई-बहनों से आह्वान करता हूं कि, अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा के संरक्षण के लिए आगे आएं और बढ़ चढ़कर इस अनोखे पर्व का हिस्सा बनकर पूरे उत्साह के साथ इस लोक पर्व को मनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.