उत्तराखंड में हाथी के साथ भावना एवं तीन उम्मीदवार घोषित।

बसपा ने तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, हरिद्वार से भावना पांडे को मिल सकता है टिकट।

उत्तराखंड:22 मार्च 2024, शुक्रवार को हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से भावना पाण्डेय बसपा की प्रत्याशी हो सकती हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बहुजन समाज पार्टी हाईकमान से मिली सहमति के बाद गढ़वाल सीट पर धीर सिंह बिष्ट, टिहरी पर नेमचंद छुरियाल और अल्मोड़ा सीट पर नारायण राम बसपा के लोकसभा प्रत्याशी होंगे।

उत्तराखंड में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने बताया, हाईकमान से मिली सहमति के बाद गढ़वाल सीट पर धीर सिंह बिष्ट, टिहरी पर नेमचंद छुरियाल और अल्मोड़ा सीट पर नारायण राम बसपा के लोकसभा प्रत्याशी होंगे।

वहीं इसी के साथ हरिद्वार में शुक्रवार को भावना पांडे बसपा में शामिल होंगी। वह हरिद्वार से बसपा की प्रत्याशी हो सकती हैं। वहीं आज शुक्रवार को ही हरिद्वार व नैनीताल सीटों पर प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा होगी।

साथ ही उन्होंने बताया, शुक्रवार को रुड़की में आयोजित कार्यक्रम में जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे अपनी पार्टी का विलय करते हुए बसपा में शामिल होंगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बसपा हरिद्वार से भावना को चुनाव मैदान में उतार सकती है। हालांकि, शुक्रवार को ही इसकी औपचारिक घोषणा होगी।

इस दौरान बसपा ने  उत्तराखंड में  लोकसभा  चुनाव की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.