सीएम की सभी घोषणाओं का साप्ताहिक अनुश्रवण किया जाए! CS

देहरादून/उत्तराखण्ड: 4 MAY.. 2023, खबर… राजधानी से बृहस्पतिवार को सचिवालय में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने  मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत में मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा की।  इसी के साथ मुख्य सचिव ने सभी घोषणाओं के लिए समय सीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घोषणा के लिए क्रमबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण होने की तिथि निर्धारित की जाए।

 वही इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि सभी घोषणाओं का साप्ताहिक अनुश्रवण किया जाए, ताकि घोषणाएं समय से पूर्ण हो सके। जो घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं अथवा चल रही हैं, उनकी अद्यतन जानकारी सीएम घोषणा पोर्टल पर अवश्य अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों द्वारा घोषणाओं के प्रस्ताव अभी तक नहीं भेजे गए हैं, वे विभाग प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराएं।

वही इस  बैठक के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 132 घोषणाएं की गयी थी। जिनमें से 46 घोषणाएं पूर्ण हो चुकी हैं, 71 घोषणाओं पर कार्य गतिमान है एवं 15 घोषणाएं अपूर्ण हैं।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार में अपर मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव  आर. मीनाक्षी सुन्दरम,  नितेश कुमार झा, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम,  रविनाथ रमन,  हरिचन्द्र सेमवाल, डॉ. आर. राजेश कुमार एवं  सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.