प्रशासन अलर्ट, डेंगू की एडवाइजरी जारी,जलजमाव मिला तो कटेगा भारी चालान- डीएम
उत्तराखंड: 29 अप्रैल 2025 मंगलवार को देहरादून स्थित डेंगू रोग नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल स्वयं डेंगू रोकथाम के लिए संचालित गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर डेंगू नियंत्रण हेतु प्रभावी गतिविधियां संचालित की जा रही है। आशा कार्यकत्री के माध्यम से घर-घर सर्वेक्षण शुरू हो गया है। अस्पतालों में डेंगू टेस्ट से लेकर इलाज तक समुचित व्यवस्थाएं की गई है। जन मन की जागरूकता एवं सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।