पंचांग:14 फरवरी,आज और कल का दिन खास !

देहरादून/उत्तराखण्ड:13-FEB.. 2023, खबर… राजधानी से सोमवार को कल का राशिफल व पंचांग, कल 14 फरवरी, 2023, मंगलवार,सीताष्टमी,  आज और कल का दिन खास, और कल यानी बुद्धवार को 15 फरवरी, 2023 : समर्थ रामदास नवमी है।

14 फरवरी, 2023, मंगलवार का राशिफल: देखे:-दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे।बेहतर ज़िन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें।  जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएँ तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। यह  राशिफल  आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है। आइए, देखते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे।

मेष राशि : दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मबूत होगा। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे।

वृष राशि : संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क राशि : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि : संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी।

कन्या राशि : नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि : मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि : गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। झगड़ा विवाद या दुर्घटना की आशंका है।

धनु राशि : आर्थिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि : जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि : व्यावसायिक कार्य में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। नेत्र, उदर विकार के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद!

Leave A Reply

Your email address will not be published.