डीएम ने राजस्व वसूली एवं वादों के निस्तारण में तेजी लाने के दिए निर्देश..!

Spread the love

देहरादून/उत्तराखण्ड: 20 Oct.–2023: खबर…. राजधानी से शुक्रवार को  ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में राजस्व वसूली के सम्बन्ध में डीएम श्रीमती सोनिका ने बैठक लेते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों को राजस्व वसूली बढाने तथा वादों को तेजी से निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को राजस्व वादों के निस्तारण एवं राजस्व वसूली की अपने स्तर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए।

वही बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नन्दन कुमार (आईएएस), उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा,  तहसीलदार सदर मौ शादाब, नायब तहसीलदार रावत ऋषिपर्णा सभागार में उपस्थित रहे  तथा नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी चकराता हरिगरी गौस्वामी, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहर, तहसीलदार डोईवाला सोहन सिंह रांगड़, ऋषिकेश चमन सिंह, एवं विकासनगर, चकराता वर्चुअल माध्मय से जुड़े रहे।

 इस अवसर पर डीएम ने राजस्व वसूली एवं वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को अभियान चलाकर वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही अविवादित विरासतन एवं क्रय विक्रय के वादों को तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए।  राजस्व वसूली 57 प्रतिशत् से अधिक रही जिस पर जिलाधिकारी ने इस माह के अंत तक राजस्व वसूली को 75 प्रतिशत् से अधिक करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार इस माह 3530 वादों का निस्तारण किया गया, जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर निस्तारण के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.