दून अस्पताल के गार्ड्स Pvt.अस्पताल के मोह में क्यों फंसे नजर आ रहे हैं

Spread the love

उत्तराखंड: 27 April 2026,   देहरादून/राजधानी में दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल देहरादून  में ग्राफिक एरा का ‘लोगो’ लगे UPNLके पूर्व सैनिक गार्ड्स! प्रबंधन की लापरवाही उजागर! प्राप्त जानकारी के मुताबिक   राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्यूटी करने वाले गार्ड्स कहीं नजर नहीं आ रहे। आश्चर्यजनक रूप से यहां ग्राफिक एरा अस्पताल के लोगो वाले पूर्व सैनिक गार्ड्स दिखाई दे रहे हैं। हमारे वरिष्ठ संवाददाता की जांच में खुलासा हुआ कि अप्रैल माह से ये  UPNLके  पूर्व सैनिक यहां गार्ड के रूप में तैनात हैं। उनकी वर्दी तो आर्मी की है, लेकिन टोपी पर ग्राफिक एरा अस्पताल का बैच लगा हुआ है। सवाल उठता है कि दून अस्पताल के गार्ड्स गायब कहां हो गए? आखिर ये पूर्व सैनिक दून अस्पताल की  बजाय प्राइवेट ग्राफिक एरा अस्पताल के मोह में क्यों फंसे नजर आ रहे हैं?

वही जिसमें जांच में पता चला कि दून अस्पताल में उपनल के माध्यम से पूर्व सैनिकों को आर्मी वर्दी पहनाकर गार्ड की भर्ती की गई है। लेकिन उनकी कैप पर उपनल का लोगो तो नहीं, बल्कि ग्राफिक एरा अस्पताल का बैच चस्पां है। इससे साफ प्रतीत होता है कि ये गार्ड्स शायद दून अस्पताल के नहीं, बल्कि ग्राफिक एरा अस्पताल से भेजे गए हैं।

दून अस्पताल में रोजाना आने वाले सैकड़ों मरीज और उनके तीमारदार इन गार्ड्स को देखकर भ्रमित हो रहे हैं। आर्मी वर्दी में ग्राफिक एरा का बैच देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर ये दून अस्पताल के हैं या प्राइवेट वाले। इस घोर लापरवाही से दून अस्पताल प्रबंधन की नाकामी उजागर हो रही है। प्रबंधन इस मामले को नजरअंदाज कर बैठा है। यही नहीं, यहां कार्यरत जनसंपर्क अधिकारी भी ड्यूटी से ज्यादा आराम में लीन दिख रहे हैं।

वही जिसमें दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रशासन से जब इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। मरीजों और परिजनों में इस अनियमितता को लेकर भारी आक्रोश है। वही जिसमें  दून अस्पताल के एमएस से जानकारी हेतु फोन लगाया तो उन्हें फोन नही उठायां। क्या दून अस्पताल अब प्राइवेट संस्थानों के गार्ड्स पर निर्भर हो गया है? इसकी गहन जांच जरूरी है।साथ ही इस दून अस्पताल में आने वाले सैकड़ो मरीज व उनके त्यौहार दर गार्ड को इस भर्ती में देख भ्रमित हो रहे हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.