उत्तराखंड: 12 JUNE 2026, शुक्रवार को देहरादून/राजधानी-कोतवाली विकासनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल (SSP) देहरादून द्वारा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने/लडाई झगडा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
साथ ही दिनांक: 11-06-26 को कोतवाली विकासनगर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मंडी चौक के पास पारिवारिक मदभेदों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है तथा दोनो पक्ष लडाई झगडा कर हो-हल्ला मचा रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, जहां दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए और अधिक उग्र होकर झगडा करने लगे, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षों के 04 व्यक्तियों को धारा: 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- अब्दुल रहमान पुत्र भूरा उम्र 19 वर्ष,
2- काला पुत्र अनवर उम्र 35 वर्ष,
3- फैसल पुत्र गुलजार उम्र 21 वर्ष,
4- रईस पुत्र अनवर उम्र 28 वर्ष
सभी निवासी – कल्याणपुर मंडी चौक, दशमेश कॉलोनी, विकास नगर, देहरादून