Editorial…अब TMC अपनी ही पार्टी रेत की तरह फिसलती चली जा रही!

Spread the love

न्यूज डेस्क / उत्तराखंड: 13 JUNE 2026, शनिवार को देहरादून।  संपादक की कलम से….जानकारी के अनुसार  बंगाल में 15 साल सरकार जाने के बावजूद एक अदद पार्षद तक नियंत्रण में नहीं है,ये एक नेता की विफलता है।, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथ से उनकी अपनी ही पार्टी रेत की तरह फिसलती चली जा रही है। कल उन्होंने कोलकाता के पार्षदों की बैठक बुलाई थी,लेकिन आनन-फानन में इसे रद्द करना पड़ा।

TMC के 80 में से 60 विधायक पहले ही बाग़ी हो चुके हैं। 28 में से 20 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं।मुसलमानों ने भी धोखा दे दिया।ख़ुद युसूफ पठान वीडियो में ममता-ममता कहकर बात कर रहा है। जल्दी-जल्दी में उस I.N.D.I. गठबंधन को सक्रिय किया जा रहा है जो अबतक केवल सोशल मीडिया की चर्चाओं और चंद बैठकों में ही नज़र आया है।

कोलकाता का मेयर फिरहाद हक़ीम इस्तीफा दे चुका है।अब बैठक रद्द होने के बाद ये तय हो गया है कि TMC कोलकाता का अगला मेयर देने का सामर्थ्य खो चुकी है। पार्षद नहीं आते तो बेइज़्ज़ती होती, इसीलिए बैठक ऐन मौके पर रद्द कर दी गई। काग़ज़ों पर तो तृणमूल कांग्रेस के 136 काउंसिलर हैं। वही, KMC में इनमें से 8 गिरफ़्तार भी हो चुके हैं। कई खुलकर पार्टी के ख़िलाफ़ बोल रहे हैं। कुछ क्षेत्रीय अध्यक्षों ने पद छोड़ दिया है। जैसा कि नए CM शुभेंदु अधिकारी ने इशारा किया है,मौसम पूरी तरह बदल रहा है।

अब देखना है कि कल संयुक्त विपक्ष की बैठक में क्या चमत्कार होता है। I.N.D.I. वाली छतरी खोली तो जा रही है,लेकिन इस बार तूफ़ान इतना बड़ा है कि इस छतरी से कुछ होने-जाने वाला नहीं है।उत्साहित करने वाले कुछ बयान आएँगे,भाजपा पर कुछ आरोप लगेंगे,हाथ में हाथ डालकर उठाते हुए कुछ तस्वीरें आएँगी और फिर खा-पीकर सब अपने घर चले जाएँगे।बेवकूफ समर्थन सोशल मीडिया पर ऐसे जश्न मनाएँगे जैसे मोदी सरकार का इस्तीफा ही हो गया हो।    विचारणीय…

Leave A Reply

Your email address will not be published.