धराली गांव में बादल फटने से भयंकर तबाही, मची चीख पुकार

Spread the love

उत्तराखंड: 05 अगस्त 2025 मंगलवार को देहरादून। उत्तराखंड में  आज करीब दोपह एक बजे के करीब भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना की दिल को दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। सूत्रो के अनुसार 60 लोगों के लापता होने की आशंका है। 12 लोगों के मलबे में दबने की भी सूचना है। वही इस बादल फटने से भारी तबाही से चीख पुकार मच गई।उत्तरकाशी के धराली गांव की ओर एक पहाड़ी से पानी की तेज धारा बहते हुए कई घरों को बहा ले जाती हुई दिखाई दे रही है, जिसमें भयावह दृश्य सामने आए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए हैं जिनमें लोग दहशत में चीखते-चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं। 

मौके पर जिला प्रशासन की टीम युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने  बताया कि इस घटना में अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई है।यहां दर्जनों घर बह गए।मुख्यमंत्री सहित मत्री ,सांसद एवं विधायको ने सभी ने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने के लिए ईश्वर से कामना की है। उन्होंने सभी सुरक्षित स्थानीय कार्यकर्ताओं से राहत बचाव कार्यों में सहयोग का आग्रह किया है। विशेषकर प्रभावितों को भोजनए पानीए स्वास्थ्य और आश्रय स्थल उपलब्ध कराने में।

धराली (उत्तरकाशी) के प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, भारतीय सेना, NDRF एवं SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।  सीएम धामी ने बताया कि  प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।बादल फटने से पहाड़ी मलबा गांव में घुस गया। धराली खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली मार्केट क्षेत्र में नुकसान होने की सूचना है।

 बादल फटने का वीडियो भी सामने आया है।  इसमें देखा जा सकता है कि कैसे महज 20 सेकंड में सबकुछ तबाह हो गया. वीडियो में लोग चीखते नजर आए।. जानकारी के अनुसारइस हादसे में अभी तक 5 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 100 से ज्यादा लोग वहां फंसे हुए हैं। उत्तराखंड आपदा पर इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है।  इस घटना में एक गांव बह गया और कई निवासी  लापता हो गए हैं। अचानक जल स्तर बढ़ने के बाद स्थानीय बाजार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नुकसान की सूचना मिली है, जिसके बाद पुलिस, अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), और भारतीय सेना ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस दौरान  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तरकाशी हादसे को लेकर उत्तराखंड के सांसदों के साथ मुलाकात की। उत्तराखंड के सांसदों के साथ उन्होंने संसद भवन परिसर में मुलाकात की। उनसे उत्तरकाशी में फ्लैश फ्लड और बादल फटने से मची तबाही की जानकारी ली। संसद भवन परिसर में मुलाकात के दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तबाही को देखते हुए केंद्र से मदद की गुहार लगाई। केंद्रीय गृह मंत्री ने सांसदों को सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ बातचीत के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने कहा कि घटना को लेकर वे लगातार अपडेट ले रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.