BJP ने उत्तराखंड में प्रत्याशियों की सूची जारी।

Spread the love

उत्तराखंड:17 मार्च 2024, लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। वहीं जिसमें केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तराखंड में आज हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर बने सस्पेंस को दूर करते हुए प्रत्याशियों की घोषणा कर फिर चौंका दिया।

इस दौरान उत्तराखंड से भाजपा ने दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का पत्ता काटकर पौड़ी गढ़वाल सीट पर पूर्व सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी और हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पर दांव लगाया है।

साथ ही अनिल बलूनी पीएम मोदी के भी करीबी माने जाते हैं। वहीं, अभी तक गढ़वाल सीट से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और हरिद्वार से पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक सांसद हैं। पहली सूची में भाजपा ने टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और अल्मोड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए थे। इन तीनों ही सीटों पर प्रत्याशी रिपीट किए गए थे।

उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल सीट से माला राज्यलक्ष्मी शाह, नैनीताल सीट से अजय भट्ट और अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा को उम्मीदवार बनाया गया है। इस हिसाब से भाजपा ने उत्तराखंड में पांचो लोकसभा की सीटों पर अपने प्रत्यक्षदर्शियों को उम्मीदवार के रूप में जनता के बीच जाएगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.