सेना के अंग बने 331 जांबाज ! UP सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना! (IMA)

देहरादून/उत्तराखण्ड:10 JUNE.. 2023, खबर… राजधानी से शनिवार को प्रेमनगर देहरादून स्थित देश के मुख्य (IMA)  भारतीय सैन्य अकादमी, में आज पासिंग आउट परेड हुई । वही इस परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। साथ ही अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर आज सुबह परेड 6. 47am बजकर एडवास कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार असीम हिम्मत और हौसले के साथ कदम बढ़ाते परेड के लिए पहुंचे परेड  शुरू हुई।

वही, परेड कमांडर मेहर बनर्जी ने ड्रिल स्क्वायर पर जगह ली। इस अवसर पर भारतीय सैन्य अकादमी (IMA)  की पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही 331 जैंटलमैन कैडेट भारतीय सेना के अंग बन गए। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली।ये कैडेट्स देश सेवा के कर्तव्यों को पूरा करने के लिए अपनी ड्यूटी ज्वॉइन करेंगे।

 वही परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई।  सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड की सलामी ली।  इसके बाद देश और विदेश के मिला कर कुल 373 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ गए। वही भारत के 331 और 7 मित्र देशों के 42 कैडेट शामिल हैं।

वही इस अवसर पर सेना प्रमुख  जनरल मनोज पांडेने कैडेटों को संबोधित करते कहा कि वह युद्ध के तेजी से बदलते स्वरूप से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए अपने कौशल को अद्यतन करते रहें। प्रौद्योगिकी के तेज विकास के कारण युद्ध की गतिशीलता तेजी से बदल रही है और युद्ध लड़ना अधिक जटिल हो गया है।

इस बार भी वही, भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), में उत्तर प्रदेश हर बार की तरह सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना है। उत्तर प्रदेश के 63 कैडेट्स पासआउट होकर अफसर बने। जबकि, उत्तराखंड इस बार पहली बार की तुलना में दो पायदान पीछे खिसक गया है। बताया गया है कि पिछले साल जून की परेड में उत्तराखंड के कैडेट्स की संख्या 33 थी। जो इस बार घटकर 25 रह गई है।

वही जिसमें आबादी के लिहाज से देखें तो इस बार भी कैडेट्स देने वालों में उत्तराखंड अव्वल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल पासिंग आउट परेड में शामिल देश के विभिन्न राज्य के जिसमें सिक्किम, मेघालय,मिजोरम, नागालैंड, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार से एक भी कैडेट आईएमए से पास आउट नहीं हो पाए । जबकि, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, असम, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, ओडिसा व पुडुचेरी से एक-.एक कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बने।

इस अवसर पर भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरते ही 331 जैंटलमैन कैडेट भारतीय सेना के अंग बन गए। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली।

वही प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें डायरेक्ट एंट्री वाले 55 कैडेट्स शामिल हैं। जबकि, एक्स एनडीए 204 और एक्स एससी 40 कैडेट्स पास आउट हुए। वही जिसमें 32 कैडेट्स टीजीसी कोर्स के हैं। बता दे कि देहरादून में आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 64862 देशी एवं विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं। वहीं, इस आईएमए के नाम अब तक 2885 विदेशी कैडेट्स को ट्रेनिंग देने का गौरव जुड़ गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.