उत्तराखंड:07 अप्रैल 2024, देहरादून स्थित रेस कोर्स निवासी उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के स्टार प्रचारक एवं पूर्व मंत्री रहे वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल ने अपना कांग्रेस से नाता तोड़ दिया है। इन्होंने अपने लिखित रूप से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन अभी इन्होंने किसी ओर राजनीतिक पार्टी में जाने की बात नहीं कही है। साथ ही यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दिनेश अग्रवाल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कई राजनीतिक दलों में उथल-पुथल मची रहती है। कई नेता पार्टी छोड़कर एक दूसरे की पार्टी में शामिल हो रहा है। वही उत्तराखंड की बात करें उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की हालत कमजोर होती जा रही है । कांग्रेस में लगातार पार्टी के नेता सहित कांग्रेस का दमन छोड़ रहे हैं। साथ ही अधिकतम भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनसार उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता दिनेश अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव शुरू होने के 13 दिन पहले पार्टी से दिया त्याग पत्र। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पार्टी के दिग्गज नेता एक एक कर पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस के लिए अपनी साख बचाना चुनौती बनता जा रहा है। वहीं लोकसभा चुनाव शुरू होने के महज 13 दिन पहले अब एक और दिग्गज ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, दिनेश अग्रवाल ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि जहाँ सम्मान ना मिले वहां रहना उचित नहीं। अनुमान लगाया जा सकता है वे शीघ्र ही भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
वहीं इसी के साथ ही देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से एसपी सिंह विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे. साथ ही अब कांग्रेस नेता एसपी सिंह ने भी अपना इस्तीफा कांग्रेस पार्टी से दे दिया है.