
उत्तराखंड: 04 मई 2025 रविवार को देहरादून स्थित मा0 उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल के निर्देशानुसार नगर निगम देहरादून, स्वास्थ्य विभाग एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सौजन्य से रविवार को नगर निगम टाउन हॉल में वेस्ट वॉरियर्स के लिए बहुउदेशीय एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 232 रैग पिकर्स (कचरा बीनने वाले) का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ ही कचरा बीनने के लिए सेफ्टी किट वितरित की गई। शिविर में रैग पिकर्स के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘नमस्ते योजना’’ के तहत आईडी कार्ड भी बनाए गए। इस शिविर का उदेश्य समाज के सबसे पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, जागरूकता एवं सुरक्षा साधन पहुंचाना था।