उपनल बोर्ड बैठक में कल्याण और रोजगार पर दिया जोर-मंत्री

Spread the love

उत्तराखंड  : 27 April 2026, सोमवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज  उत्तराखण्ड सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में सोमवार को उपनल कार्यालय में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वही इस बैठक के दौरान उपनल द्वारा विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रस्तावित एजेंसी के शीघ्र संचालन की दिशा में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं, आश्रितों के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा नए रोजगार अवसर सृजित करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस दौरा मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में निर्देश दिए कि सैनिक एवं पूर्व सैनिकों के मेधावी बच्चों, जो एनडीए और एमबीबीएस की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोचिंग के लिए प्रोत्साहन राशि देने हेतु अगली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव तैयार किया जाए। साथ ही आगामी 14 से 16 मई तक आयोजित होने वाले उपनल के राष्ट्रीय स्तर के कॉन्क्लेव की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने उत्तराखण्ड सब एरिया के जीओसी द्वारा निर्माणाधीन वेटरन कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया।

बैठक में सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत, प्रबंध निदेशक उपनल ब्रिगेडियर जे.एन. बिष्ट, संयुक्त सचिव वित्त विजय कुमार, उप सचिव कार्मिक एस.वी. रंजन, निदेशक मेजर जनरल शम्मी सभरवाल (सेनि), निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. रौतेला (सेनि), कर्नल आदित्य श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक कर्नल राजेश नेगी (सेनि), मेजर हिमांशु रौतेला (सेनि) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.