19 Feb. को चलो देहरादून चलो, किसान कराएगें अपनी ताकत का एहसास! शर्मा

आढ़तियों की कमिशनखौरी के खिलाफ 19 feb. महा आन्दोलन, तालाबंदी का ऐलान!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 15 Feb.–2024: खबर…. राजधानी से बृहस्पतिवार को देहरादून स्थित जिला मुख्यालय में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के  नेतृत्व में  आज डीएम कार्यालय देहरादून के बाहर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। वही इस दौरान भा.कि.यू. (W.F.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने एक ज्ञापन दिया।

जिसमें उन्होने ने बताया कि अगामी 19 फरवरी के दिन देहरादून की सब्जी मंडी निरंजनपुर में आढ़तियों से सेब कि बकाया करोड़ो रू0 धन राशि लेने हेतु और कमिशनखौरी के खिलाफ महा आन्दोलन तालाबंदी कर एवं अनिश्चितकालीन धरने व प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही इस विषय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने ने कहा कि दिल्ली पूरे भारतवर्ष के किसान इकट्ठा हो रहे हैंं। इसके साथ देहरादून में भी किसानो का महाप्रदर्शन 19 फरवरी को किसानो हक की लड़ाई लड़ी जाएगी।

इसी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने ऐलान करते हुए  भारतीय किसान को सूचित किया जाता है कि  समस्त भारत के किसानों/बागवानों एवं मजदूरों दिनांक 19- फरवरी-2024 समय 11:00 बजे कमिशनखौरी के खिलाफ एवं अपने बकाया धन राशि के हक लिए देहरादून सब्जी मंडी निरंजनपुर के महा आन्दोलन में अधिक से अधिक किसानों अवश्य आना होगा।

बता दे कि आप सब जानते हैं की भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउण्डेशन ने 6-फरवरी-2024 को सांकेतिक धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देकर उत्तराखंड सरकार को अवगत किया गया था। लेकिन उस दिन उत्तराखंड सरकार एवं आढ़तियों से वार्ता विफल होने के बाद 19-फरवरी-2024 को समस्त भारतीय किसानों बागवानों एवं मजदूरों ने महा आन्दोलन निर्णय लिया है।

वही इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता अरूण शर्मा ने सभी किसान भाईयो से अपील की हमें समस्त भारतीय किसानों बागवानों एवं मजदूरों को अथक प्रयास से निरन्तर प्रदर्शन करने होंगे। जब तक किसानों बागवानों की बकाया धन राशि नहीं मिलती तथा देहरादून सब्जी मंडी निरंजनपुर में आढ़तियों द्वारा हो रही कमिशनखौरी की लुट बन्द नहीं होती, तब तक समस्त भारतीय किसानों बागवानों को निरन्तर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करना होंगे।‌

किसानों बागवानों के हक के लिए हमें समस्त भारतीय किसानों बागवानों को इन लुटेरों आढ़तियों के खिलाफ कठोरता से पेश आना होगा। समस्त भारतीय किसानों बागवानों एवं मजदूरों को ‌भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउण्डेशन के साथ एकजुट होकर इस महा आन्दोलन साथ देना होगा। वही जिसमें  भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउण्डेशन आप से अपिल करती है किसानों बागवानों के हक के लिए एकजुट हो  सब्जी मंडी  के मैन गेट पर महा आन्दोलन में अवश्य उपस्थित हो!

Leave A Reply

Your email address will not be published.