आज कही जाकर जागा नगर निगम…!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 06 SEP. – 2023: खबर…. राजधानी से बुद्धवार को जैसा   कि  इस समय डेंगू के प्रकोप देहरादून में सबसे अधिक मामले बढ रहे है। जिसमें सरकारी व निजी सभी अस्पतालों में डेंगू  व मलेरिया एवं बुखार की मरीजो से बेड फुल चल रहे है। वही सबसे पहले संक्रमण को न फैलने दे यह मुख्य काम नगर निगम का होता है। वही हर साल यह डेंगू आपनी दस्तक देता है । लेकिन यह पहले से तैयारियां जिला प्रशासन सहित नगर निगम देहरादून नही करता। शहर की जनता नगर निगम में वार्डो के  नालो एवं कूड़े की साफ सफाई सुचारू ढंग करने के लिए चिल्ला कर थक हार जाती हैं।

लेकिन नगर निगम के कान जूं तक नही रिंगत वही जब कोई बिमारी या महामारी विक्राल रूप ले लेती हैं। तब की जाकर नगर निगम सहित सरकारी तंत्र जुटता हैं। बता दे कि डेंगू के लागातार बढ़ते मामलो पर स्वास्थ्य सचिव एव गढ़वाल मंडल आयुक्त और ं जिलाधिकारी देहरादूनस की चेतावनी के बाद कही अब जाकर नगर निगम देहरादून जागा।

वही जिसमें गुरूवार को देहरादून शहर के नगर निगम 100वार्डो में से   आज 37 वार्डों में नगर निगम देहरादून  की टीम ने वृहद फाॅगिंग अभियान चलाया जिसमें 05 बडे वाहन तथा 100 छोटी मशीनों का प्रयोग किया गया।

इस फाॅगिग अभियान के तहत आज वार्ड 05 धोरण, वार्ड 08 साला वाला, वार्ड 09 आर्य नगर, वार्ड 13 डीएल रोड, वार्ड 14 रिसपना, वार्ड 03 रांझावाला, वार्ड 10 डोभालवाला, वार्ड 64 नेहरू ग्राम, वार्ड 65 डोभाल चौक, वार्ड 66 रायपुर, वार्ड 12 किशननगर, वार्ड 15 करनपुर , वार्ड 31 कौलागढ़, वार्ड 33 यमुना कालोनी, वार्ड 34 गोविन्दगढ, वार्ड 16 बकरआलवआलआ, वार्ड 17 चक्खु वाला, वार्ड 19 घंटा घर, वार्ड 22 तिलक रोड, वार्ड 23 खुडबूडा, वार्ड 27 झंडा मोहल्ला, वार्ड 49 भगत सिंह कॉलोनी, वार्ड 59 गुजराडा मानसिंह, व्हाट 60 डाडा लखोड, वार्ड 61 आम वाला तरला, वार्ड 62 नानूर खेड़ा,वार्ड 63 लाडपुर, वार्ड 83 केदारपुर , वार्ड 85 मोथरेवाला, वार्ड 87 पित्थुवाला , वार्ड 88 मेहूवाला 1, वार्ड 89 मेहूवाला 2 में सघन फाॅगिंग की गयी।

वही इस दौरान देहरादून नगर निगम की टीम ने ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे मशीन से 16 वार्डों में नालियों, नालों के साथ ही ऐसी सभी चिन्हित जगहों में लार्वा नाशक दवाओं का छिड़काव किया जहां डेंगू के लार्वा पाये जाने की सम्भावनायें थी। इन वार्डों में वार्ड सं0-30 डालनवाला दक्षिण, वार्ड सं0-36 विजय नगर , वार्ड सं0-09 आर्य नगर, वार्ड सं0-01 मालसी , वार्ड सं0-4 राजपुर, वार्ड सं0-03 रांझावाला, वार्ड सं0-86 सेवलाकला, वार्ड सं0-69 रीठामडी , वार्ड सं0-35 सुमननगर, वार्ड सं0-21 एम के पी, वार्ड सं0-40 सीमाद्वार है।  वही इस दौरान नगर निगम की 12 टीमों ने 12 सेक्टर अधिकारी के नेतृत्व में डेंगू लार्वा का चैकिंग अभियान चलाते हुए कुल 34 स्थानों से डेंगू के लार्वा नष्ट किये तथा 16500/- का चालान वसूला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.