आज और कल का दिन कुछ लोगों के लिए भाग्यशाली !

देहरादून/उत्तराखण्ड:18-FEB.. 2023, खबर… राजधानी से शनिवार को आज का राशिफल व पंचांग, वही  ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है। जिसमें तिथि,वार, करण,योग और नक्षत्र का जिक्र होता है। जानने के लिए देखिए आज का पंचांग !आज 19 फरवरी 2023, रविवार का दिन है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 08:02 PM तक उसके बाद चतुर्दशी है । सूर्य – कुंभ राशि में प्रवेश योग-परिघ, करण -शकुनि और चतुष्पद है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। रविवार के दिन कुछ लोगों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है।

आज और कल का दिन खास:–

19 फरवरी, 2023 :आज  छत्रपति शिवाजी जयंती ।
19 फरवरी, 2023 :आज से  पंचक प्रारम्भ ।

20 फरवरी, 2023 : कल फाल्गुन अमावस्या ।
20 फरवरी, 2023 : कल विश्व सामाजिक न्याय दिवस ।

मेष राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा।

वृष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मिथुन राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। मन अशांत होगा। सूर्य को जल दें। मन को नियंत्रण रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर भावुक न हों।

कन्या राशि: उदर विकार या त्वचा का रोग की संभावना है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

वृश्चिक राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु राशि: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति उत्साहवर्धक होगी।

कुंभ राशि: बुद्धि बल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। समय को नष्ट न करें। व्यावसायिक दिशा में ही अधिक से अधिक समय दें। सफलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है।

मीन राशि: व्यर्थ के तनाव स्वयं को कमजोर कर रहे हैं। उनसे मुक्त रहने के लिए अपने आराध्य या धर्म के उपदेशों को सुनें।

 रविवार के दिन कुछ लोगों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। रविवार  19 फरवरी 2023 का दिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी 04:18 PM तक उसके बाद अमावस्या,नक्षत्र श्रवण 02:44 PM तक उसके बाद धनिष्ठा है। आज के दिन कोई भी शुभ काम करना हो तो कर सकते हैं। आज का दिन हर दृष्टि से शुभ फलदायी है। अगर किसी शुभ काम को शुरू करना हो, गाड़ी, मकान वस्त्र -आभूषण कुछ भी खरीदना हो तो यहां जान लीजिए शुभ मुहूर्त और अशुभ मुहूर्त।

Leave A Reply

Your email address will not be published.