इस बार पर्यावरण, 2023 की थीम हर दिन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण !

मुख्यमंत्री  धामी ने  विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया संदेश!

देहरादून/उत्तराखण्ड: 04 JUNE.. 2023, खबर… राजधानी से रविवार को  पर्यावरण को सुरक्षा देने के संकल्प लेने के मकसद से हर साल 5 जून को ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस’’ मनाया जाता है!  वही इस  विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून)  वही इस मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  जारी संदेश में पर्यावरण संरक्षण को जीवन से जुड़ा विषय बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्डवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध हैं।‘

वही इसी के साथ उन्होंने कहा कि हमें सामूहिक रूप से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना होगा। सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान है।  वही इस बार ‘विश्व पर्यावरण दिवस’’ 2023 की थीम “Solutions to Plastic Pollution” यानि प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित है। वही  विश्व पर्यावरण दिवस’’’ को हर साल नए थीम के साथ मनाया जाता है।

गौरतलब है कि ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस’’ की स्थापना 1972 में ह्यूमन एनवायरनमेंट पर स्टॉकहोम सम्मेलन में की गई थी, जिसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा किया गया था। इस सम्मेलन में करीब119 देश शरीक हुए थे, जिसके बाद से ही दुनियाभर में 5 जून को विश्‍व पर्यावरण दिवस मनाया जाने लगा। और नई अलग थीम के साथ 5 जून का दिन ‘‘‘विश्व पर्यावरण दिवस’’’ के रूप में मनाया जाता हैं।

जिसके बाद इस साल  ‘विश्व पर्यावरण दिवस’’ 2023 का मूल उद्देश्य दुनियाभर में लोगों के बीच पर्यावरण से जुड़े मुद्दे जैसे ब्लैक होल इफेक्ट, ग्रीन हाउस के प्रभाव, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग आदि मुद्दों पर जागरूक करना है. साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करना है।  आज औद्योगीकरण के इस दौर ने पर्यावरण के लिहाज से भयानक रूप ले लिया है, हर दिन पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के कारण हमारा इकोसिस्‍टम बड़ी तेजी से नकारात्मक बदलवों का सामना कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.