यह पर्व हम सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और खुशियों का संचार करने वाला होगा:धामी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की शुभकामना।

Spread the love

उत्तराखण्डः 01 फरवरी. 2025, शुक्रवार को देहरादून / राजधानी स्थित आज बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बसन्तोत्सव प्रकृति के श्रृंगार एवं नई ऊर्जा का संचार करने वाला पर्व है। मुख्यमंत्री   पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।  यह दिन माता सरस्वती को भी समर्पित है, जो ज्ञान, संगीत और कला की देवी हैं। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने और समाज में ज्ञान, संगीत और कला को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर बसंत पंचमी का पर्व  हमें प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की भी प्रेरणा देता है। साथ ही मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि बसन्तोत्सव का यह पर्व हम सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और खुशियों का संचार करने वाला होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.