
उत्तराखंड: सूचना विभाग की यह झांकी राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस का प्रमुख आकर्षण होगी। उल्लेखनीय है कि परेड ग्राउंड देहरादून में सूचना विभाग के द्वारा पिछले पन्द्रह वर्षों से झांकी का आयोजन किया जा रहा है और वर्ष 2024 व 2025 में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला था।