यहां मुख्य कार्यक्रम की सुरक्षा में चूक, दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़ बेकाबू हुए…मचा हड़कंप!

मुख्य कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुतियों की सेल्फी व विडियों लेने के चक्कर में हड़कंप मचा।

देहरादून/उत्तराखण्ड: 27-JAN.. 2023, खबर…. राजधानी से शुक्रवार को  मिडियिा रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग की तीन दिनों भारी बारिश व पहाड़ो पर बर्फबारी होने की चेतावनी दी गई थी। जिसको लेकर प्रशासन सर्तक था। वही भारी बारिश की चेतावनी के बाद परेड मैदान में गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर भी आसमझ की स्थिति बनी थी। लेकिन सुबह जब मौसम साफ नजर आया तो सभी इंद्रर देव का शुक्रिया किया। और सुंदर एव हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।इस मौके पर राजधानी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई।

वही इस मौके पर देहरादून   परेड ग्राउंड में गुरूवार को आयोजित 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सीआरपीएफ, आई.टी.बी.पी., पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों सहित एन.सी.सी की टुकड़ियों ने परेड करते हुए राज्यपाल को सलामी दी।  वही इस मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेता भी उपस्थित रहे। इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया।

इस दौरान राज्य के लोक कलाकारों व विभिन्न स्कूली बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक लोक नृत्य का मनोहारी प्रदर्शन किया।  वही इस मौके पर   मुख्य  कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड में सुरक्षा में चूक सामने आई। वही सांस्कृतिक  प्रस्तुतियों के दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद दर्शाको ने अपना आपा खोया और  सुरक्षा घेरा तोड़कर सैकड़ों लोग मंच के पास पहुंच गए। वही लोग बैरिकेडिंग लांगकर निकाली जा रही झांकी के ट्रैक तक पहुंचे। इस दौरान भीड़ देखकर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

वही अधिकतम लोग सेल्फी व विडियों बनाने के चक्कर में सुरक्षा घेरा तोड़ने में पीछे नही हटें। और फिर अफरा तफरी  सी मच गई। वही पुलिस ने अचनाक भीड़ आती देख हल्का बल प्रयोग किया तो मंच से मुख्यमंत्री ने कहा की लोगो के साथ पुलिस नरमी से पेश आए। जिसके बाद एसएसपी दलीप सिंह को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।  और फिर इसके बाद लोगो से पुलिस ने अपील की कि जहां प्रस्तुति चल रही है वह जगह खाली कर दी जाए। साथ ही लोग सुरक्षा घेरा के पीछे से ही लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देख कर आंनद लेने लगे। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया, गढ़वाली, भांगडा, कौथिक, बसन्त, हारूल, नृत्य का प्रदर्शन किया गया। जिसका उपस्थित दर्शकों ने खूब आनंद लिया।

वही इस   समारोह में सांसद नरेश बंसल, मेयर देहरादून  सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान दास, मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, डी.जी.पी. अशोक कुमार, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव  राज्यपाल डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विशिष्ट गणमान्य अतिथि एवं जनसामान्य भी उपस्थित रहे।

 इस प्रदर्शन में उद्यान विभाग की झाँकी को प्रथम, पर्यटन विभाग को द्वितीय तथा शिक्षा विभाग की झांकी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान  गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद के 9 विभागों की झांकियां दर्शायी गई जिसमें उद्यान, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, पर्यटन, ग्राम्य विकास, वन एवं पशुपालन विभागों की झांकियों में सरकार की मुख्य योजना व उपलब्धियों को दर्शाया गया।

इस दौरान 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) व मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस के ‘विजन डॉक्यूमेंट’ का अनावरण किया।  इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.